Skip to main content

ताजा खबर

Shikhar Dhawan ने फिर थाम लिया है अपना बल्ला, इस बार LLC में मचाएंगे हल्ला

Shikhar Dhawan ने फिर थाम लिया है अपना बल्ला, इस बार LLC में मचाएंगे हल्ला

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

कुछ दिनों पहले ही Shikhar Dhawan ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, वहीं इस खबर ने उनके फैन्स का दिल तोड़ दिया था। लेकिन धवन अब अपने फैन्स को ज्यादा दिन तक नाराज नहीं रहने देंगे, ऐसे में एक खास टूर्नामेंट की गब्बर ने तैयारी शुरू कर दी है और इसकी एक झलक भी धवन ने खुद दिखाई है।

मौके मिलने बंद हो गए थे बल्लेबाज Shikhar Dhawan को

जी हां, गिरते प्रदर्शन और बढ़ती उम्र के चलते Shikhar Dhawan को टीम इंडिया से मौके मिलने बंद हो गए थे,  वहीं टेस्ट और टी20 के बाद वनडे से भी उनकी पक्की छुट्टी कर दी गई थी। फिर शुभमन गिल ने टीम में उनकी जगह ले ली थी, ऐसे में धवन ने कुछ समय इंतजार किया और फिर अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। धवन ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था, वहीं आखिरी टी20 इंटरनेशनल उन्होंने साल 2021 में खेला था और गब्बर भारतीय टीम से आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेलते हुए नजर आए थे।

Shikhar Dhawan की ये तस्वीरें देख फैन्स हुए खुश

*Shikhar Dhawan ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया शेयर, फैन्स हुए काफी खुश।
*वीडियो में गब्बर नेट्स में गजब की लय में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए आए नजर।
*Legends League Cricket की तैयारी में जुटे धवन, गुजरात टीम से खेलेंगे ये टूर्नामेंट।
*साथ ही वीडियो के ऊपर धवन ने लिखा है- वापसी कर के मुझे अच्छा लग रहा है काफी।

शिखर धवन के साथ खेलेंगे एक और दिग्गज

दूसरी ओर Legends League Cricket में इस बार शिखर धवन के अलावा एक और स्टार खिलाड़ी की एंट्र्री होगी, जहां हाल ही में संन्याल का ऐलान करने वाले दिनेश कार्तिक भी LLC खेलते हुए नजर आने वाले हैं। LLC के अलावा कार्तिक SA टी20 लीग भी खेलेंगे, वहीं ये लीग खेलने वाले कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। कार्तिक ने इस साल IPL के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था, वहीं साल 2025 से वो RCB टीम के साथ मेंटोर के तौर पर काम करेंगे।

आज भी कमाल की फिटनेस है दिनेश कार्तिक की

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...