Skip to main content

ताजा खबर

Shikhar Dhawan का ये वीडियो देख, धोनी के फैन्स का हाजमा खराब हो जाएगा

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए जाने जाते हैं, साथ ही फैन्स को गब्बर का एटीट्यूड काफी ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में धवन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने 2 खिलाड़ियों के ऑप्शन दिए जा रहे थे और उन्हें अपने फेवरेट खिलाड़ी का चयन करना था। इस दौरान भी धवन अपने जवाब देने में तेजी दिखा रहे थे।

Shikhar Dhawan ने दिए थे खिलाड़ियों को फिल्मी नाम

वहीं DPL के दौरान Shikhar Dhawan ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फिल्मी नाम दिए थे, ये सेशन काफी मजेदार था। धवन ने विराट कोहली को बादशाह ऑफ क्रिकेट बताया था, तो मोहम्मद सिराज को क्रिकेट का एंग्री यंग मैन का टैग दिया था। इस खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को ‘दबंग’ और बुमराह को शहंशाह बताया था। आखिर में शुभमन गिल को खिलाड़ी,  वहीं सूर्यकुमार यादव को टाइगर और Mister Perfectionist का टैग सचिन तेंदुलकर को दिया था।

क्रिकेट के भगवान के आगे किसी को कुछ नहीं समझते Shikhar Dhawan

*एक वीडियो में धवन को दिग्गज खिलाड़ियों में से अपने फेवरेट का चयन करना था।
*इस दौरान उन्होंने गिल और स्टोक्स को छोड़कर रोहित को चुना शुरूआत में।
*रोहित को छोड़ धोनी का चुनाव किया, वॉर्नर-बुमराह और विराट की जगह धोनी को चुना।
*आखिरी में धोनी के सामने थे सचिन तेंदुलकर, धवन ने क्रिकेट के भगवान का नाम लिया।

जब दिग्गजों को लेकर किया Shikhar Dhawan ने वोट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

शिखर धवन का ये वीडियो बड़ा मजेदार है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

काफी यादगार था इस खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू

शिखर धवन ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू साल 2013 में किया था, जहां उनका ये डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। इस दौरान अपने पहले टेस्ट मैच में धवन ने शानदार शतक ठोक दिया था, जहां उन्होंने 187 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। शिखर अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं गब्बर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। फैन्स अभी भी धवन को टीम इंडिया में काफी मिस करते हैं और उनके पोस्ट पर इमोशनल कमेंट्स कर करते हैं।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...