Skip to main content

ताजा खबर

Shashank Singh ने नाम और पैसा कमाने के अलावा, प्यारे फैन्स भी कमाए हैं IPL के जरिए

Shashank Singh ने नाम और पैसा कमाने के अलावा, प्यारे फैन्स भी कमाए हैं IPL के जरिए

Shashank Singh (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज Shashank Singh वो नाम था, जिन्हें पंजाब टीम ने गलती से ऑक्शन में खरीदा था और उसके बाद टीम ने सफाई भी थी कि वो गलती नहीं थी। ऐसे में शशांक ने पंजाब टीम से की गई गलती को अवसर में बदल दिया था, जहां उन्होंने IPL 2024 अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की तरफ से सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में उनको लोगों ने काफी पसंद किया था और साथ ही शशांक को नई पहचान मिली थी।

पंजाब टीम ने सिर्फ 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था

जी हां, मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब टीम ने लगभग अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, ऐसे में टीम ने सिर्फ Shashank Singh और Prabhsimran Singh को ही रिटेन किया था। शशांक ने टीम के लिए 2024 के सीजन में सबसे ज्यादा 354 रन बनाए थे और कई मौकों पर अहम पारियां खेली थी। तो Prabhsimran के बल्ले से कुल 334 रन निकले थे पिछले सीजन में।

Shashank Singh को फैन्स से बहुत प्यार मिलता है

*पंजाब टीम ने इंस्टा स्टोरी पर टीम के कैंप से एक वीडियो शेयर किया था।
*वीडियो में Shashank Singh अपने कुछ छोटू फैन्स के साथ सेल्फी ले रहे थे।
*इस दौरान शशांक को देख बच्चे हुए काफी उत्साहित, जाली के पीछे से ली तस्वीरें।
*IPL 2024 के बाद से क्रिकेट प्रेमियों के बीच बढ़ा है शशांक सिंह का क्रेज।

अपने फैन्स को कुछ ऐसे खुश किया Shashank Singh ने 

Shashank Singh ने नाम और पैसा कमाने के अलावा, प्यारे फैन्स भी कमाए हैं IPL के जरिए
Shashank Singh

Shashank Singh (Image Credit- Instagram)

क्या अय्यर की कप्तानी में टीम जीतेगी अपना पहला खिताब?

वहीं पंजाब टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है, जहां श्रेयस अय्यर टीम के 17वें कप्तान होंगे। ऐसे में सभी की नजरें अय्यर पर होंगी, साथ ही फैन्स को भी उम्मीदें होगी की श्रेयस उसी तरह से पंजाब की कप्तानी करे जैसे उन्होंने IPL 2024 में KKR टीम के लिए की थी। वैसे पंजाब टीम के कप्तान का ऐलान मशहूर शो Bigg Boss के सेट पर किया गया था, इस दौरान स्टेज पर सलमान खान के साथ में शशांक सिंह, युजी चहल और श्रेयस अय्यर मौजूद थे।

अय्यर का ये पोस्ट भी देखो आप

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

আরো ताजा खबर

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...