Skip to main content

ताजा खबर

Shamar Joseph Six Video: वेस्टइंडीज बैटर के सिक्स से टूटी छत की टाइल्स सीधे जाकर फैंस के सिर पर गिरी

Shamar Joseph (Source X)

ENG बनाम WI दूसरा टेस्ट, Shamar Joseph Six Video: ट्रेंट ब्रिज में चल रहे इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच में, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने एक ऐसा जोरदार छक्का लगाया, जिससे स्टेडियम में कुछ टाइलें टूट गईं। सिर्फ इतना ही नहीं, टाइल्स गिरती हुई नीचे स्टैंड में बैठे फैंस पर भी गिरीं।

मैच के तीसरे दिन, जोसेफ ने टीम के लिए शानदार कैमियो खेला जिससे उनकी टीम मेजबान टीम के पहली पारी के स्कोर को पार करने में सफल रही। जोसेफ ने अपनी इस पारी में 33 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं।

Watch: Shamar Joseph Six Video (शमर जोसेफ सिक्स वीडियो)

यह घटना 107वें ओवर के दौरान घटी जब जोसेफ वह नंबर 11 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने उस ओवर में गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के युवा गेंदबाज गस एटकिंसन को निशाना बनाने का फैसला किया।

जोसेफ ने ओवर की दूसरी गेंद पर एटकिंसन को डीप मिडविकेट पर सिक्स मारा और अपने इरादों का संकेत दिया। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक शानदार सिक्स जड़ा वो भी बेहद ही लंबा था। जोसेफ ने गेंद को पूरी तरह से टाइम किया, और उसे स्टैंड में भेजा।

गेंद स्टैंड्स की छत पर जाकर टकराई और टाइल्स टूटकर वहीं बैठे फैंस के सिर पर जा गिरी। शुक्र है कि जोसेफ के जोरदार प्रहार से किसी भी प्रशंसक को चोट नहीं आई।

देखें वीडियो 

Omg that six by Shamar Joseph broke the roof and part of that roof fell on the spectators unbelievable#WTC25 | 📝 #ENGvWI pic.twitter.com/xU8IMTgF5T

— Cinephile (@jithinjustin007) July 20, 2024

वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी की लेकिन इंग्लैंड अभी भी रेस में आगे है 

इंग्लैंड की पहली पारी के 416 रनों के जवाब में, वेस्टइंडीज ने जोरदार पलटवार किया, जिसमें केवम हॉज ने टेस्ट के दूसरे दिन 120 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 457 रनों के साथ समाप्त की और 41 रनों की बढ़त हासिल की थी। हालाँकि, इंग्लैंड ने दिन का अंत शीर्ष पर किया और 51 ओवरों में 248-3 के स्कोर के साथ 207 रनों की बढ़त बना ली है। हैरी ब्रूक (71*) और जो रूट (37*) चौथे दिन इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी जारी रखेंगे क्योंकि उनका लक्ष्य अपनी बढ़त को और भी मजबूत करना है।

আরো ताजा खबर

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...