
Sanju Samson (Image Credit-Instagram)
जब टी20 इंटरनेशनल में शानदार शतकों की लिस्ट बनाई जाएगी, तो उस लिस्ट में Sanju Samson का शतक भी टॉप 5 में आएगा। जहां बांग्लादेश के खिलाफ इस खिलाड़ी का बल्ला ऐसा चला कि, हर कोई चौके छक्कों की बारिश देखता रह गया। फिर शतक के बाद संजू का जश्न और उनका सोशल मीडिया पोस्ट सुपर वायरल हो गया।
एक ओवर में छक्कों की बारिश कर दी थी Sanju Samson ने
जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ Sanju Samson ने एक ओवर में छक्कों की बारिश कर दी थी, बस वो 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने से चूक गए थे। लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिया, जहां संजू ने Rishad Hossain के एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर स्टेडियम में मैच देखने आए लोगों का पूरा पैसा वसूल करवा दिया। वहीं उनका ये कारनामा देख कप्तान सूर्यकुमार यादव हद से ज्यादा खुश थे।
Sanju Samson का शतक देख गंभीर की खुशी हो गई थी आउट ऑफ कंट्रोल
*Sanju Samson का शतक देख सबसे ज्यादा खुश थे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर।
*गंभीर अपनी जगह से खड़े हो गए थे और तालियां बजाते समय उनके चेहरे पर मुस्कान थी।
*इस दौरान संजू ने मस्त तरीके से मनाया शतक का जश्न और दिखाए अपने डोले शोले।
*साथ ही इस दौरान ये खिलाड़ी अपनी जीभ भी निकाल रहा था बाहर की तरफ।
अपने शतक का कुछ इस तरह जश्न मनाया Sanju Samson ने
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
अपनी पारी को लेकर संजू ने खास पोस्ट किया शेयर
वहीं अपनी शानदार पारी के बाद संजू ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, इस पोस्ट में संजू की तस्वीर शामिल थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- I BELIEVED, साथ ही इस पोस्ट पर उनके RR के साथी जोस बटलर ने भी किया कमेंट और लिखा Awesome। वहीं संजू को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला, तो पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या को इस बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
एक नजर डालते हैं संजू के इस पोस्ट पर
A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)
RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त
‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर
IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

