Skip to main content

ताजा खबर

Sanjay Manjrekar का बयान नहीं आया Shami को रास, इंस्टा स्टोरी के जरिए पूर्व खिलाड़ी की लगा दी क्लास

Sanjay Manjrekar And Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

हाल ही में Sanjay Manjrekar ने Mohammed Shami को लेकर बयान दिया था, उनका ये बयान शमी के आईपीएल ऑक्शन और Price Tag को लेकर था। अब संजय मांजरेकर की ये बात तेज गेंदबाज को पसंद नहीं आई है, ऐसे में शमी ने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने रिएक्शन देते हुए काफी कुछ लिख दिया।

 ऐसा क्या बोल दिया था Sanjay Manjrekar ने?

Star Sports ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी, जिसमें Sanjay Manjrekar ने Mohammed Shami को लेकर बात की थी। इस दौरान संजय मांजरेकर ने कहा कि- Mohammed Shami में टीमों को दिलस्चपी तो होगी, लेकिन हाल ही में जो शमी चोटिल हुए हैं उसे देखते हुए डर होगा है कि बीच में अगर ब्रेकडाउन हो जाए तो विकल्प भी आपके कम हो जाते हैं। ऐसे में चोट के कारण शमी का Price Tag कम होगा।

Sanjay Manjrekar और Shami के बीच इंस्टा स्टोरी ‘WAR’ शुरू हुआ

*Sanjay Manjrekar ने कहा था कि शमी का IPL ऑक्शन में Price Tag कम होगा।
*इस बयान का जवाब शमी ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दिया है और लिखा बाबा की जय हो।
*आगे लिखा- थोड़ा सा ज्ञान अपने भविष्य के लिए भी बचा लो, काम आएगा संजय जी।
*गेंदबाज ने ये भी लिखा की- किसी को भविष्य पता करना हो तो सर से मिलो।
*वहीं संजय ने भी एक संदेश के जरिए शमी को जवाब देने का काम किया है।

Mohammed Shami और Sanjay Manjrekar की इंस्टा स्टोरी

इस वीडियो में संजय मांजरेकर ने बात की थी शमी को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी हुई है शमी की

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से शमी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, दूसरी ओर हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के जरिए 22 गज पर वापसी की है। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ 7 विकेट लिए थे, साथ ही उनका अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी बंगाल टीम में चयन हुआ है। अपनी इस चोट के कारण शमी IPL 2024 के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 नहीं खेल पाए थे और वो कई महीनों से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे NCA में, साथ ही उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर किसी तरह की कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...