
Sam Kontas And Steve Smith (Pic Source-X)
मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से हराया। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
वहीं डेब्यूटेंट युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने पहली पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए। अब बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली जीत के बाद स्टीव स्मिथ ने कोंस्टास के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है।
स्टीव स्मिथ ने 7Cricket को बताया कि, ‘सैम कोंस्टास पागल हैं। मुझे ऐसा लगता है कि इस मैच में उन्होंने काफी लुफ्त उठाया है। यही नहीं उनके आने से टीम में भी ऊर्जा काफी बढ़ गई है। वो टीम में काफी आत्मविश्वास लाए हैं और काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की। मुझे ऐसा लगता है कि युवा खिलाड़ी का भविष्य काफी उज्जवल है।’
यह सच में शानदार टेस्ट मैच था: पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘यह सच में जबरदस्त टेस्ट मैच था और मुझे काफी खुशी है कि मैं इस टेस्ट का हिस्सा हूं। इस पूरे हफ्ते दर्शकों ने भी मैच का लुफ्त उठाया। काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टीव ने भी शानदार बल्लेबाजी की। मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं।’
बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद मेजबान टीम ने जबरदस्त वापसी की और एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की। वहीं बारिश की वजह से ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
अब चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। दोनों टीमें अब पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी, जिसकी शुरुआत 3 जनवरी से होगी।
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल
सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान
‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

