Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: Sam Kontas के साथ भिड़ना विराट कोहली को पड़ गया भारी, आईसीसी ने ठोका भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा जुर्माना

BGT 2024-25 (Pic Source-X)

आज यानी 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चौथे टेस्ट की शुरुआत मेलबर्न में हो चुकी है। खेल का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल के पहले दिन युवा खिलाड़ी Sam Kontas ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली।

Sam Kontas ने अपनी इस पारी के दौरान भारतीय टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। हालांकि जब Sam Kontas बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारत के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को उन्हें जानबूझकर टक्कर मारते हुए देखा गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है और कई लोगों ने विराट कोहली के इस हरकत की जमकर आलोचना की है।

यही नहीं भारतीय खिलाड़ी के ऊपर आईसीसी ने भी बड़ा जुर्माना ठोका है। विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली लेवल 1 के दोषी पाए गए हैं। मैच फीस के अलावा उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

विराट कोहली ने ICC की नियमावली के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन किया है, जिसके तहत मैदान में कोई भी खिलाड़ी अनुचित तरीके से अन्य प्लेयर के साथ शारीरिक संपर्क में नहीं आ सकता। कोई प्लेयर जानबूझकर विपक्षी खिलाड़ी की तरफ चलकर आता है या फिर किसी खिलाड़ी या अंपायर को कंधे से धक्का मारता है तो वह सजा का भागी होगा।

विराट कोहली ने अपना जुर्म कबूल लिया है

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होते ही विराट कोहली की मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के सामने पेशी हुई। वहां विराट कोहली ने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद मैच रेफरी ने विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटने का आदेश सुनाया। मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली ने Kontas को टक्कर मारी थी। विराट कोहली दूसरे एंड पर स्लिप की ओर जा रहे थे और Sam Kontas भी अपना एंड बदल रहे थे। इसके बाद कोहली सीधे 19 साल के इस बल्लेबाज की तरफ चलकर आए और उन्हें कंधा मार दिया।

Sam Kontas के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशेन ने 72 रनों का योगदान दिया। खेल का पहला दिन खत्म होने तक अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...