Skip to main content

ताजा खबर

SA20, 2025: क्या शॉट है! रहमानुल्लाह गुरबाज के छक्के ने जीत लिया सभी फैंस का दिल

Rahmanullah Gurbaz (Pic Source-X)

इस समय SA20, 2025 का शानदार मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है और पार्ल रॉयल्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाए हुए हैं।

इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की तूफानी पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज की इसी पारी की वजह से अभी तक मेजबान ने मैच में बढ़त बनाई हुई है। रहमानुल्लाह गुरबाज ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ एक बेहतरीन छक्का जड़ा जिसकी तमाम फैंस जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

उन्होंने यह शॉट Kwena Maphaka की गेंद पर जड़ा। युवा तेज गेंदबाज की अच्छी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज आगे बढ़े और शानदार तरीके से इसे खेला। गेंद काफी गति के साथ मिड विकेट के ऊपर से छक्के की ओर गई। तमाम फैंस ने भी इस शॉट की जमकर प्रशंसा की। यही नहीं पार्ल रॉयल्स के खिलाड़ी भी रहमानुल्लाह गुरबाज के इस छक्के को देख दंग रह गए।

यह रही वीडियो:

WHAT A SHOT, GURBAZ. 🚀 pic.twitter.com/bjwThoEPw5

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 18, 2025

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है

रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा मेजबान की ओर से अपना पहला SA20 मैच खेल रहे विल स्मिड ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की आक्रामक पारी खेली। विल जैक्स इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान राइली रूसो भी 14 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए हैं।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पार्ल रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने तीन मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पार्ल रॉयल्स के आठ अंक है और टीम इस सीजन की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने चार मैच में एक में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्होंने हार झेली है। दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। टीम के 9 अंक है और प्रीटोरिया कैपिटल्स अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

3 बड़े कारण! जिनकी बदौलत संभव हुई भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी

3 reasons why Bhuvneshwar Kumar comeback was possible (image via getty) अनुभवी स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की टी20आई टीम में शानदार वापसी...

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...