Skip to main content

ताजा खबर

SA20 से जुड़ने और खेलने से अफगानिस्तान क्रिकेट को फायदा हुआ है: राशिद खान

SA20 से जुड़ने और खेलने से अफगानिस्तान क्रिकेट को फायदा हुआ है: राशिद खान

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20 2025) के तीसरे सीजन की शुरुआत आज 9 जनवरी, गुरूवार से हो चुकी है। तो वहीं टूर्नामेंट के पहले दिन एमआई केप टाउन के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने लीग और इससे किस तरह अफगान क्रिकेट को फायदा पहुंचा है, को लेकर बात की है।

गौरतलब है कि दुनियाभर की इंटरनेशनल क्रिकेट लीग्स खेलने का अफगानी खिलाड़ियों को खासा अनुभव है। यहां के खिलाड़ी किसी ना किसी टी20 लीग का हिस्सा हैं। इन लीग्स में क्रिकेट खेलने से इंटरनेशनल लेवल पर अफगानिस्तान क्रिकेट को भी फायदा हुआ है, जिसको लेकर राशिद ने बात की है।

राशिद खान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि SA20 के तीसरे सीजन के इतर प्रेस काॅन्फ्रेंस में राशिद खान ने कहा- मुझे लगता है कि ऐसी क्रिकेट लीग से वास्तव में क्रिकेट में सुधार होता है और जब से अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस लीग में शामिल हुए हैं और वहां खेले हैं, मुझे लगता है कि सारा फायदा अफगानिस्तान क्रिकेट को हुआ है।

राशिद ने आगे कहा- आप जानते हैं कि हमने वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन किया है। पिछले दो वनडे वर्ल्ड कप और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सभी लोग हमारे प्रदर्शन को जानते हैं। दोनों वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हम पहुंचे।

मुझे नहीं लगता था कि 10 साल पहले किसी ने यह सोचा होगा कि अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगा। लेकिन आप जानते हैं कि यह अनुभव और अवसर उन सभी को इन बड़ी लीग्स में क्रिकेट में खेलने से मिलता है।

SA20 के तीसरे सीजन के लिए MI Cape Town टीम का फुल स्क्वाॅड

राशिद खान, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, नुवान तुषारा, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, डेलानो पोटगीटर, रासी वैन डेर डूसन, थॉमस काबर, क्रिस बेंजामिन, कॉर्बिन बॉश, कॉलिन इनग्राम, रीजा हेंड्रिक्स, डेन पीट, ट्रिस्टन लुस

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...