
Charlie Dean (Pic Source-X)
चार्ली डीन वनडे में हैट्रिक लेने वाली केवल तीसरी इंग्लिश महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने डरबन के किंग्समीड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में हैट्रिक ली। कैरोल होजेस इंग्लैंड की पहली गेंदबाज थीं जिन्होंने महिला वनडे में हैट्रिक ली थी, जब उन्होंने 1993 में डेनमार्क के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
इसके बाद क्लेयर कॉनर ने 1999 में भारत के खिलाफ हैट्रिक ली थी और 25 साल बाद 23 वर्षीय चार्ली डीन ने यह उपलब्धि हासिल की। मेंस क्रिकेट में, जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के लिए सबसे पहले हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 2003 में केनिंग्टन ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इन दिग्गजों की लिस्ट में चार्ली डीन का भी नाम शामिल हो गया है।
बता दें कि, चार्ली डीन ने मारिजेन कप्प, नडिन डी क्लर्क और Sinola Jafta का विकेट लेकर अपनी यह हैट्रिक पूरी की। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड महिला टीम की ओर से 73 मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी स्पिनर ने 115 विकेट अपने नाम किए हैं। महिला वनडे क्रिकेट में चार्ली डीन के नाम 62 विकेट है। उन्होंने एक पांच विकेट हॉल लिया है जबकि शानदार खिलाड़ी के नाम चार विकेट हॉल भी है।
इंग्लैंड महिला टीम ने दूसरे वनडे को 6 विकेट से अपने नाम किया
चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी की वजह से दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से क्लो ट्राईऑन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान Laura Wolvaardt ने 35 रनों का योगदान दिया। चार्ली डीन के अलावा लॉरेन फिलर और Sophie Ecestone ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
इंग्लैंड महिला टीम ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। तीन मैच की वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने 1-1 की बराबरी कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से अपना नाम किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 11 दिसंबर को खेला जाएगा।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

