Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने लेटेस्ट महिला वनडे प्लेयर रैंकिंग का किया ऐलान, भारतीय टीम की खिलाड़ियों के रेटिंग अंक में हुआ इजाफा

Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur (Photo Source: Getty)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। इस पूरे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और ग्रुप स्टेज से ही टीम बाहर हो गई थी।

हालांकि इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद तीन मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसको टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। आईसीसी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट महिला वनडे प्लेयर रैंकिंग की घोषणा की है जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के स्थान में इजाफा हुआ है।

भारतीय टीम की धुआंधार ओपनर स्मृति मंधाना ने 100 रन बनाए थे और उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी। भले ही उनकी यह पारी की वजह से अनुभवी बल्लेबाज की रैंकिंग में कोई इजाफा ना हुआ हो लेकिन भारतीय खिलाड़ी और तीसरे स्थान पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के रैंकिंग अंक में फर्क कम हुआ है। स्मृति मंधाना के अब 728 अंक हो गए हैं जबकि श्रीलंकाई महिला टीम के कप्तान के 433 अंक हैं।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर नैट स्काइवर ब्रंट हैं जबकि दूसरे पायदान पर 756 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका की शानदार बल्लेबाज Laura Wolvaardt है। यही नहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टॉप 10 रैंकिंग में वापस शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी जिसकी वजह से अब उनके रेटिंग अंक 654 हो चुके हैं और वो सोफ़ी डिवाइन के साथ 9वें पायदान पर है।

दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी हुआ इजाफा

अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने 39 रन देकर तीन विकेट झटके थे और गेंदबाजी रैंकिंग में अब वो दूसरे पायदान पर आ चुके हैं। इंग्लैंड की Sophie Ecclestone 770 अंकों के साथ टॉप पर है।

ऑलराउंडर की बात की जाए तो ली तहुहु 126 रैंकिंग अंक के साथ 27वें पायदान पर है। दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप्प 404 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...