Skip to main content

ताजा खबर

SA vs SL: श्रीलंका के साउथ अफ्रीका दौरे के बीच बल्लेबाजी कोच JP Duminy ने छोड़ा टीम का साथ, जानें बड़ी वजह?

SA vs SL: श्रीलंका के साउथ अफ्रीका दौरे के बीच बल्लेबाजी कोच JP Duminy ने छोड़ा टीम का साथ, जानें बड़ी वजह?

JP Duminy (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी (JP Duminy) ने व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका टीम के सफेद गेंद बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि डुमिनी को टीम में यह जिम्मेदारी मार्च 2023 में राॅब वाॅल्टर की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ में दी गई थी।

डुमिनी साउथ अफ्रीकी टीम में मार्क बाउचर के जाने के बाद यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने श्रीलंका के जारी साउथ अफ्रीका दौरे के बीच खुद को, इस जिम्मेदारी से व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मुक्त कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले डुमिनी SA20 में पार्ल राॅयल्स की और घरेलू क्रिकेट में बोलेंड क्रिकेट टीम की कोचिंग कर चुके हैं। हालांकि, आने वाले समय में इस बात की संभावना कम ही कि वह फिर से क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) में इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

इससे पहले जेपी डुमिनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में छोड़ा था टीम का साथ

डुमिनी पिछले साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान सफेद गेंद वाली टीम के साथ थे, लेकिन इस साल जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उन्हें व्यक्तिगत कारणों से साउथ अफ्रीकी कैंप को छोड़ना पड़ा था। तो वहीं डुमिनी के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी तक क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

फिलहाल साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम का सामना कर रही है। इस सीरीज के बाद, साउथ अफ्रीका को घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। देखने लायक बात होगी कि क्या पाकिस्तान के इस दौरे से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को अपना नया बल्लेबाजी कोच मिल पाता है या नहीं?

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...