Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK: MI के बल्लेबाज ने निकाली पाक गेंदबाजी की हवा, आज ठोक सकते हैं दोहरा शतक

SA vs PAK MI के बल्लेबाज ने निकाली पाक गेंदबाजी की हवा आज ठोक सकते हैं दोहरा शतक

Ryan Rickelton & Temba Bavuma (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला केपटाउन में शुरू हो गया है। मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने 4 खोकर 316 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से कप्तान टेम्बा बावुमा और रेयान रिकेल्टन ने शानदार शतक लगाया। रिकेल्टन (176) और डेविड बेडिंगहम (4) क्रीज पर डटे हुए हैं।

मुकाबले की बात करें तो एडेन मार्करम और रिकेल्टन की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इस जोड़ी को पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने तोड़ा। इसके बाद वियान मुल्डर और ट्रिस्टन स्टब्स एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मुल्डर ने 5 रन बनाए, तो वहीं स्टब्स खाता भी नहीं खोल पाए।

यह भी पढ़े:- SA vs PAK: दूसरे टेस्ट में टखना मुड़ने के बाद सैम अयूब को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा, वायरल हुई वीडियो

Ryan Rickelton और Temba Bavuma के बीच हुई रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप

तीन विकेट गिरने के बाद लगा रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच में बड़े टोटल तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन रिकेल्टन ने बावुमा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया और जमकर रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 235 रन की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप हुई।

बावुमा ने 179 गेंदों पर 106 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उनका विकेट सलमान आगा ने लिया। वहीं, रिकेल्टन 176 रन बनाकर नाबाद रहे। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। रिकेल्टन ने अपना पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। मैच के दूसरे दिन रिकेल्टन की कोशिश अपना दोहरा शतक पूरा करने की होगी।

रिकेल्टन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला है वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। नवंबर 2024 में उन्हें आईपीएल में पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला। IPL 2025 में इस बार वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...