
SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)
SA vs PAK Match Preview: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 को दोपहर 1:30 बजे केपटाउन के न्यूलैंड्स में शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह पक्की करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।
मेजबान टीम (साउथ अफ्रीका) ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच दो विकेट के मामूली अंतर से जीता था। मैच की बात करें तो तेंबा बावुमा की अगुवाई वाली अफ़्रीकी टीम को, मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 148 रनों की जरूरत थी। लेकिन पाक टीम से मिले इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए एक समय साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी, और उसने एक समय 99 रनों के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मार्को यान्सेन और कगिसो रबाडा की 51* रनों की साझेदारी के दम पर, साउथ अफ्रीका ने मैच को अपने नाम किया।
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (SA vs PAK Match Details)
| मैच | वेन्यू | तारीख और समय |
| साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट | न्यूलैंड्स, केपटाउन | शुक्रवार-मंगलवार, 3 जनवरी-7 जनवरी 2025, दोपहर 2 बजे (IST) |
न्यूलैंड्स पिच रिपोर्ट (SA vs PAK Pitch Report)
न्यूलैंड्स दक्षिण अफ्रीका के उन दुर्लभ मैदानों में से एक है जो स्पिनरों की मदद करते हैं। साथ ही, इस स्थल पर बहुत सारे टेस्ट मैच देखने को मिले हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल जनवरी में इस स्थल पर आखिरी टेस्ट मैच खेला था। मैच दो दिन में समाप्त हो गया था और भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
इस स्थल पर अब तक कुल 60 टेस्ट खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 23 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें 26 मौकों पर विजयी हुई हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 342 है।
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (Head-To-Head Records)
| मैच | साउथ अफ्रीका ने जीता | पाकिस्तान ने जीता | ड्रा | नो रिजल्ट | पहला मैच | हालिया खेला गया मैच |
| 29 | 16 | 06 | 07 | 00 | 19-23 जनवरी, 1995 | 26-29 दिसंबर, 2024 |
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (SA vs PAK Probable Playing XIs)
साउथ अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन
पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।
28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

