Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma 2 Sixes Video: टेस्ट को टी20 समझ रोहित शर्मा ने पहली दो गेंदों पर जड़े 2 छक्के; बनाया खास रिकॉर्ड

Rohit Sharma 2 Sixes Video टेस्ट को टी20 समझ रोहित शर्मा ने पहली दो गेंदों पर जड़े 2 छक्के बनाया खास रिकॉर्ड

Rohit Sharma (Source X)

Video Highlights: Rohit Sharma Back to back SIX: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 दिनों तक लगातार रद्द होने के बाद अब चौथे दिन फिर से शुरू हो चुका है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल रुकने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए थे। चौथे दिन का मैच यही से शुरू हुआ और बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त हो गई।

बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया और 126 रन बनाने में बाकी बचे सात विकेट गंवा दिए। जडेजा ने आखिरी विकेट के रूप में खालिद अहमद (0) को आउट किया। यह उनके टेस्ट करियर का 300वां विकेट रहा। वहीं, मोमिनुल हक 107 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित शर्मा ने भारत को दिलाई आक्रामक शुरुआत 

एक ऐसे प्रारूप में जहां बल्लेबाजों को अक्सर क्रीज पर जमने में समय लगता है और वे ही अपनी नजरें जमा लेते हैं, ऐसे कई उदाहरण हैं जब वे पारी की पहली गेंद का सामना करते ही गेंदबाजों पर हमला करने लगते हैं।

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी की ऐसी ही आक्रामक शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज हसन महमूद के खिलाफ पहले ओवर में तीन चौके लगाकर मोर्चा संभाला, इसके बाद रोहित शर्मा ने खालिद अहमद की धुलाई कर दी।

रोहित ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बांग्लादेशी गेंदबाज पर धावा बोल दिया। रोहित शर्मा ने पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत करने के लिए पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने वाले दिग्गज टेस्ट ओपनर्स की लिस्ट में अपना दर्ज कर लिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे सिर्फ चार मौके आए हैं जब बलेवाजों ने अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाए हों। इस सूची में सबसे ज्यादा भारतीय हैं, जिनमें से चार में से तीन भारतीय खिलाड़ी हैं।

देखें वीडियो 

टीम ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 51 रन बना दिए। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन थे। इसका श्रेय रोहित शर्मा को जाता है। रोहित 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए।

देखें लिस्ट-

फ़ॉफ़ी विलियम्स, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़, पहला टेस्ट 1948
सचिन तेंदुलकर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट 2013
उमेश यादव, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टेस्ट 2019
रोहित शर्मा, भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा टेस्ट 2024

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...