Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma ने Mitchell Starc से लिया बदला, 1 ही ओवर में 29 रन कूटने का वीडियो देखें

Rohit Sharma ने Mitchell Starc से लिया बदला, 1 ही ओवर में 29 रन कूटने का वीडियो देखें

Rohit Sharma (Pic Source X)

IND vs AUS: Rohit Sharma hits 29 runs in a over to Mitchell Starc: सुपर आठ चरण के ग्रुप एक का अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ, एश्टन एगर की जगह मिचेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

कोहली खाता खोले बिना आउट हुए

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे ओवर में हेजलवुड की गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए। विराट 5 गेंदों में एक भी रन नहीं बना सके और गेंदबाज जोश हेडलवुड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच थमा बैठे। टिम डेविड ने दौड़ते हुए उनका यह शानदार कैच लपका।

कोहली के आउट होने का बदला रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क से लिया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अगले ओवर में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आड़े हाथों लिया और उनके ओवर से 29 रन जुटाए। उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की यह देखकर लगा की यह कोहली के विकेट का बदला ले रहे थे।

मैच के तीसरे ओवर में स्टार्क की गेंदबाजी पर Rohit Sharma का हिटमैन अवतार देखने को मिला। स्टार्क की पहली ही गेंद पर रोहित ने आक्रामक अंदाज दिखाया और छक्का जड़ दिया। उन्होंने स्टार्क को रोकने के लिए दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद डॉट बॉल थी और फिर छठी गेंद वाइड थी जिसके बाद रोहित ने एक बार फिर जोरदार छक्का जड़ा और एक ही ओवर में 29 रन ठोक डाले।

स्टार्क का तीसरा ओवर

पहली गेंद- छक्का

दूसरी गेंद- छक्का

तीसरी गेंद- चौका

चौथी गेंद- छक्का

पांचवीं गेंद- डॉट बॉल

छठी गेंद- छक्का

देखें वीडियो

 Rohit Sharma द्वारा मिचेल स्टार्क की कुटाई के बाद वाइफ रितिका सजदेह का रिएक्शन

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...