Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma ने नेट्स में लगाई पूरी जान, Hardik ने भी हिटमैन के खिलाफ गेंद डालने का किया काम

(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma काफी समय से बल्लेबाजी में फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां BGT में भी वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। जिसके बाद उनके करियर पर सवाल खड़े होने लगे हैं, इस बीच हिटमैन ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है और इन दिनों वो नेट्स में ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं।

एक समय लगा था कि Rohit Sharma संन्यास लेने वाले हैं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए आखिरी टेस्ट मैच में Rohit Sharma नहीं खेले थे, जिसके बाद सभी को लगने लगा था कि रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। लेकिन फिर रोहित ने खुद साफ कर दिया था कि वो संन्यास नहीं ले रहे हैं, खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच से हटने का फैसला लिया था।

फिर से पुरानी लय में लौटने की कोशिश में लगे हैं Rohit Sharma

*Rohit Sharma ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है।
*इस दौरान नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे रोहित, खेले कई सारे कमाल के शॉट्स।
*हिटमैन दिखे लय में और बल्ले से आ रही थी शानदार आवाज, पीछे खड़े थे तिलक वर्मा।
*साथ ही नेट्स में हार्दिक पांड्या भी रोहित को गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।

Rohit Sharma की ये रील वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

हार्दिक भी नजर आए हिटमैन के साथ अभ्यास करते हुए

ROHIT 🤝 HARDIK…!!!

– Rohit Sharma & Hardik Pandya working together ahead of the Champions Trophy. 🇮🇳 pic.twitter.com/VTU8tmLHVO

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 16, 2025

टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लागू हुए नए नियम

BGT में मिली हार के बाद BCCI ने एक बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद खिलाड़ियों को लेकर कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत खिलाड़ियों के परिवार दौरे (45 दिन से अधिक) पर सिर्फ 2 सप्ताह तक रहेंगे, सभी का घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य। वहीं सीरीज के दौरान खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत विज्ञापन करने पर पाबंदी रहेगी, साथ ही खिलाड़ियों को दौरे के दौरान अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं दौरे या मैच के जल्दी समाप्त होने की स्थिति में उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा, दूसरी ओर खिलाड़ी टीम के साथ ही मैच में और अभ्यास सत्र में साथ ही आएंगे और जाएंगे। इस तरह के और भी नियम हैं, तो काफी ज्यादा ही सख्त हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...