Skip to main content

ताजा खबर

Rohit-Hardik Controversy: कैसे खत्म हुआ हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच विवाद? अमेरिका में ऐसे सुलझे मतभेद

Rohit-Hardik Controversy कैसे खत्म हुआ हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच विवाद अमेरिका में ऐसे सुलझे मतभेद
Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)Rohit Sharma-Hardik Pandya Controversy: आईपीएल 2024 टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच मनमुटाव की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन आईपीएल के बाद दोनों खिलाड़ी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में एक साथ खेलते नजर आए।

इस टूर्नामेंट में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को वर्ल्ड कप भी जिताया। इस बीच, दोनों के बीच विवाद कैसे सुलझा, इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

एक पॉडकास्ट में बात करते हुए, पत्रकार विमल कुमार ने बताया है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच विवाद कैसे सुलझा था। जब भारतीय टीम अमेरिका में ट्रेनिंग कर रही थी, उस वक्त वहां विमल कुमार भी मौजूद थे। विमल कुमार ने बताया कि दोनों ने काफी देर तक बातचीत करने के बाद विवाद सुलझा लिया था।

रोहित-हार्दिक ने एक दूसरे से काफी देर तक बात की

विमल कुमार ने ‘टू स्लॉगर्स पॉडकास्ट’ पर कहा, “जब मैं नेट्स पर गया तो मैंने देखा कि हार्दिक और रोहित कोई बातचीत नहीं थी। पहले दिन उन्होंने बात नहीं की और एक-दूसरे से दूर थे, लेकिन दूसरे दिन मैंने देखा कि वे एक-एक करके आए और एक कोने में साथ बैठकर काफी देर तक बातें करते रहे। मेरे लिए उस पल ने इस टीम को परिभाषित किया। वहां कोई कैमरा नहीं था; कुछ भी नहीं। जिस तरह से रोहित और हार्दिक बात कर रहे थे, मुझे लगा कि ‘मैं क्या देख रहा हूं?”

उन्होंने आगे कहा, “भारत में बहुत कुछ चल रहा है, लोग अपने मतभेदों के बारे में बात कर रहे हैं। उसके बाद, अगले तीन दिनों तक रोहित और हार्दिक ने साथ में बल्लेबाज और गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। जब मैंने उस माहौल को देखा और उससे पता चला कि टीम का माहौल कितना सहज था और अंत में पूरी दुनिया ने देखा कि क्या हुआ।”

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...