Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 27 करोड़ में बिका ये स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज से हो रही है। ऑक्शन के पहले दो सेट में मार्की प्लेयर्स पर बोली लगी। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था, उनके ऊपर बोली लगी। इस ऑक्शन में ऋषभ पंत के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई, लेकिन उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स  ने 27 करोड़ में खरीदा।

ऋषभ पंत के लिए लखनऊ, आरसीबी और हैदराबाद ने बोली लगाई। आरसीबी ने 11 करोड़ के बाद अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। लेकिन लखनऊ और हैदराबाद ने हार नहीं मानी। लखनऊ ने 20.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन दिल्ली ने आरटीएम यूज किया, जिसके बाद लखनऊ ने 27 करोड़ की रकम बोली और दिल्ली ने आरटीएम ना यूज करने का फैसला किया।

Rishabh Pant के आईपीएल आंकड़े हैं शानदार

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने प्रभावशाली आईपीएल करियर के कारण सबसे अधिक प्रतीक्षित खिलाड़ियों में से एक हैं, जिसमें उनके नाम 111 मैचों में 3,284 रन और 148.93 की स्ट्राइक रेट है। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उनके कौशल, उनके संभावित नेतृत्व क्वालिटी ने ऑक्शन से पहले उन्हें एक अत्यधिक पसंदीदा खिलाड़ी बना दिया है।

विकेटकीपर के तौर पर उनकी काबिलियत के अलावा, पंत एक अच्छे कप्तान भी साबित हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी तीन सीजन तक की है। इसी वजह से मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई। इसी वजह से सभी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए दिलचस्पी दिखाई।

Rishabh Pant आईपीएल रिकॉर्ड

मैच – 111

रन – 3284

सर्वाधिक – 128*

शतक – 1

अर्धशतक – 18

আরো ताजा खबर

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन...

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...

ENG vs IND: पांचवें टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND: 3 Changes India Must Make to Avoid a Clean Sweep in the 5th T20I (image via getty) ब्रिस्टल में नौ विकेट की करारी हार के बाद, जिससे...

10 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...