Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले विकेटकीपर

Rishabh Pant (Photo Source: X)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावास्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में 150 रन पर सिमटने के बावजूद भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत मेजबानों पर शिकंजा कसा हुआ है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 67 के स्कोर पर 7 विकेट चटका दिए थे।

अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को जल्द से जल्द ऑलआउट करने पर होगी। भारत को 150 के स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल और नीतिश रेड्डी के साथ विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का योगदान भी काफी अहम रहा।

7वें विकेट के लिए पंत ने नीतिश रेड्डी के साथ 48 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान पंत ने 78 गेंदों का सामना कर 3 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस पारी के दम पर पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिया, जो आज तक कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर पाया।

पंत डब्ल्यूटीसी के इतिहास में बतौर विकेट कीपर 2000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर बन गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 30 मैच की 52 पारियों में पंत ने अब तक 2034 रन बनाए हैं। इस दौरान पंत का औसत 42.37 का है और उनका हाईएस्ट स्कोर 146 का है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन

2034 – ऋषभ पंत (52 पारी)

1880 – मोहम्मद रिज़वान (52 पारी)

1395 – लिटन दास (38 पारी)

1356 – एलेक्स कैरी (48 पारी)

1129 – जोशुआ दा सिल्वा (52 पारी)

1100 – टॉम ब्लंडेल (43 पारी)

1067 – निरोशन डिकवेला (36 पारी)

पंत अब ऑस्ट्रेलिया में विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने इस मामले में 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है जो इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलन नॉट के नाम पर था, उन्होंने विदेशी विकेटकीपर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में 22 टेस्ट पारियों में 33.84 के औसत से 643 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थी।

नॉट ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में साल 1977 में खेला था। पंत ने उनका ये रिकॉर्ड सिर्फ 8 टेस्ट और 13 पारियों में तोड़ दिया। पंत अब तक ऑस्ट्रेलिया में 60.09 के औसत से 661 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक और एक शतकीय पारी शामिल है।

আরো ताजा खबर

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी आईपीएल के जारी सीजन में आज 17...

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...