
Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया में ऋषभ पंत का भी चयन हुआ है। पंत के चयन को लेकर सभी के मन में थोड़ा संशय था क्योंकि संजू सैमसन भी उस रेस का हिस्सा थे। चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में चुने जाने के बाद ऋषभ पंत के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि, ऋषभ पंत को कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ये कप्तानी उन्हें टीम इंडिया की नहीं बल्कि आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मिल सकती है। LSG जल्द ही अधिकारिक घोषिणा कर सकती है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का कप्तान बनाया जाना तय है।
इस दिन Rishabh Pant को कप्तान बना सकती है LSG
गौरतलब है कि, नवंबर 2024 की मेगा ऑक्शन में पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट्स की माने तो एलएसजी के नए कप्तान का आधिकारिक ऐलान 20 जनवरी को हो सकता है। आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका सोमवार, 20 जनवरी को कोलकाता में अपनी फ्रेंचाइजी (LSG) के कप्तान की घोषणा करने के लिए एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
बता दें, पहले तीन सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल ने की थी। उनकी कप्तानी में टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन कभी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। 2024 का सीजन टीम के लिए सबसे खराब रहा क्योंकि वे पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रहे। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल को LSG ने रिलीज कर दिया।
केएल राहुल को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। राहुल को डीसी में कप्तानी मिलने की संभावना काफी कम है क्योंकि फ्रेंचाइजी इसके लिए अक्षर पटेल पर भरोसा जता रही है। 2016 से दिल्ली की टीम के साथ रहे पंत को आईपीएल 2021 में पहली बार कप्तानी का मौका मिला। 2023 सीजन को छोड़कर उन्होंने हर सीजन में टीम की कमान संभाली, अब उनकी नजरें एलएसजी को खिताब जीताने पर होगी।
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

