Skip to main content

ताजा खबर

Rest Day क्या होता है ये Rinku Singh नहीं जानते, उनको सिर्फ मेहनत करना आता है

Rinku Singh (Image Credit-Instagram)

हर सीरीज के साथ इंटरनेशनल लेवल पर Rinku Singh का प्रदर्शन शानदार होता जा रहा है, जैसे ही रिंकू को मौका मिलता है वैसे ही ये खिलाड़ी रनों की बारिश कर देता है। साथ ही ये बल्लेबाज अपने खेल के अलावा फिटनेस पर भी ज्यादा से ज्यादा फोकस करने लगा है, इसी कड़ी में रिंकू ने एक नई रील वीडियो शेयर की है।

बांग्लादेश के खिलाफ कैसा रहा Rinku Singh का प्रदर्शन?

वहीं Rinku Singh ने बांग्लादेश के खिलाफ तीनों टी20 मैच खेले थे, इस दौरान उनको 2 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले टी20 मैच में रिंकू की बल्लेबाजी नहीं आई, तो दूसरे टी20 मैच में उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों पर 53 रनों का स्कोर बनाया था। तो तीसरे टी20 मैच में रिंकू ने एक छक्के की मदद से 4 गेंदों पर 8 रन बनाए थे। वहीं अब ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगा और वहां टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी।

GYM में हर दिन अटेंडेंस लगाते हैं Rinku Singh

*टी20 सीरीज खत्म होने के बाद Rinku Singh ने शुरू किया फिटनेस पर काम।
*इसी कड़ी में रिंकू ने वर्कआउट की एक नई रील वीडियो की है इंस्टाग्राम पर शेयर।
*शुरूआत में रिंकू ने की Stretching, फिर पूरे फोकस के साथ की एक्सरसाइज।
*साथ ही बल्लेबाज ने रील के कैप्शन में लिखा-Hardwork never sleeps।

Rinku Singh पूरे फोकस के साथ करते हैं वर्कआउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

 रिंकू की बहन ने शेयर की थी एक रील

हाल ही में रिंकू सिंह की बहन नेहा ने एक रील शेयर की थी, जिसमें वो  सूर्यकुमार यादव से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इस दौरान SKY ने नेहा से मजाक में बोला था- ऐसा लग रहा है कि मैं रिंकू से बात कर रहा हूं, साथ ही सूर्यकुमार ने पूछा था- रिंकू को क्या खिलाते हो, इतने लंबे छक्के मारता है वो। वहीं नेहा ने बोला था- रिंकू भईया आपसे ही खेलना सीखे हैं, साथ ही इस बाचीत में SKY ने रिंकू के घर आने का वादा भी किया था।

एक नजर डालते हैं उस रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...