Skip to main content

ताजा खबर

RCB टीम ने कर दिया है अभी से अपनी तैयारियों का आगाज, इन तस्वीरों ने खोल दिया टीम का राज

RCB टीम ने कर दिया है अभी से अपनी तैयारियों का आगाज इन तस्वीरों ने खोल दिया टीम का राज

(Photo Source: Instagram)

इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में RCB टीम ने एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसके बाद ये टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। इस बीच ऑक्शन के कुछ दिनों बाद ही टीम ने अपने घरेलू खिलाड़ियों लिए पहला ट्रेनिंग कैंप लगाया है, जिसकी तस्वीरें टीम के सोशल मीडिया पर सामने आई है।

आज तक नहीं जीत पाई ये टीम खिताब

हर सीजन RCB टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज होती है, लेकिन ये टीम फिर भी आज तक IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। कई साल विराट कोहली भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उसके बाद भी टीम ट्रॉफी नहीं उठा पाई। ऐसे में इस टीम को सोशल मीडिया पर काफी Troll किया जाता है, साथ ही कहा जाता है कि आरसीबी टीम सिर्फ और सिर्फ दिल जीतने के लिए खेलती है। दूसरी ओर अगले सीजन टीम का कप्तान कौन होगा, इस लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है और पूर्व दिग्गजों का कहना है कि विराट को ही फिर से टीम का कप्तान बना देना चाहिए। अब देखना अहम होगा कि अगले सीजन में टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलती है।

IPL 2025 का खिताब जीतने की तैयारी अभी से शुरू की RCB ने

*RCB टीम के सोशल मीडिया पर नए खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की गई हैं।
*ये तस्वीरें स्पेशल ट्रेनिंग कैंप की हैं, जिसमें सिर्फ टीम के घरेलू खिलाड़ी आए हैं।
*इस दौरान आरसीबी के नए खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखे।
*जितेश शर्मा, रजत पाटीदार, रसिक सलाम और सुयश शर्मा नजर आए मैदान में।

RCB टीम ने अपने खिलाड़ियों के लिए शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

क्रुणाल पांड्या भी नजर आए अपनी नई टीम की जर्सी में

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

नई RCB टीम पर डालते हैं एक नजर

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...