Skip to main content

ताजा खबर

RCB द्वारा WPL खिताब जीतने का क्रेडिट स्मृति मंधाना को देते हैं कोच RX Muralidhar, जाने और क्या कहा?

RCB द्वारा WPL खिताब जीतने का क्रेडिट स्मृति मंधाना को देते हैं कोच RX Muralidhar, जाने और क्या कहा?

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन को राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) ने चौथे नंबर पर फिनिश किया था, और वे प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए थे। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताबी रेस में शामिल आरसीबी, खेले गए पहले पांच मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

लेकिन दूसरी ओर आरसीबी को पूरा भरोसा था कि वह आईपीएल 2024 में शानदार वापसी करेगी और ऐसा हुआ भी। टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में पिछले सीजन की उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। टीम के लिए सीनियर प्लेयर स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, आशा शोभना और सोफी माॅलिन्यू ने शानदार प्रदर्शन किया, तो वहीं युवा खिलाड़ियों में शामिल श्रेयंका पाटिल और रिचा घोष का भी प्रदर्शन शानदार था।

तो वहीं अब साल 2024 के महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी टीम में हुए इन बदलावों के लिए सबसे बड़ी वजह, टीम के कोच आरएक्स मुरलीधर (RX Muralidhar) कप्तान स्मृति मंधाना को मानते हैं। मुरलीधर का कहना है कि मंधाना की वजह से ही टीम का माइंडसेट पूरी तरह से बदल गया था। हाल में ही उन्होंने क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे हेड कोच और मंधाना ने टीम की रणनीतियों में परिवर्तन किया।

RX Muralidhar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि क्रिकट्रैकर के साथ इंटरव्यू में मुरलीधर ने कहा- 2024 WPL में सब कुछ बदल गया। हम एक साथ बैठे और हमने उन क्षेत्रों को लेकर चर्चा की, जहां हमें ध्यान देने की जरूरत है। स्मृति मंधाना को इसका बहुत क्रेडिट जाता है। वह टीम में थी और उन्होंने चार्ज अपने हाथ में लिया और उसके बाद हेड कोच ल्यूक विलियम्स ने। मंधाना के चार्ज लेने के बाद, आपने देखा कि टीम में क्या बदलाव आया था।

स्पिन एक ऐसा डिपार्टमेंट था, जिस पर हमें काम करना था। मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट में स्पिन रूल करती है। यह टीम में कुछ ऐसा था, जिसे हमनें पहचाना, इसी के अनुसार खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा और उन्होंने अपने खेल से बड़े पैमाने पर प्रभाव डाला।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...