Skip to main content

ताजा खबर

Ravindra Jadeja: क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चोटिल हो गए हैं जड्डू? टीममेट ने दी बड़ी अपडेट

Ravindra Jadeja (Photo Source: X)

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुने गए हैं और रणजी ट्रॉफी के फाइनल राउंड के दूसरे मैच में खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा के अलावा 30 जनवरी से शुरू हुए मैचों में दिल्ली के लिए विराट कोहली, उत्तर प्रदेश के लिए कुलदीप यादव और केएल राहुल कर्नाटक के लिए मुकाबला खेलने उतरे।

हालांकि, रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल रविंद्र जडेजा रणजी मैच में आखिरी में बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने उस पारी में गेंदबाजी भी नहीं की। सौराष्ट्र के लिए रणजी मैच खेलने वाले रविंद्र जडेजा असम के खिलाफ इस मैच की दूसरी पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जबकि उन्होंने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गेंदबाजी भी नहीं की।

रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में 19 रन बनाए, लेकिन उन्होनें गेंदबाजी नहीं की, जिस वजब से 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और 6 फरवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनकी फिटनेस पर संदेह पैदा कर दिया है।

सौराष्ट्र टीम के साथी खिलाड़ी ने बताया, Ravindra Jadeja नहीं हैं चोटिल

हालांकि, सौराष्ट्र टीम के एक साथी खिलाड़ी ने बताया कि मेगा इवेंट से पहले किसी भी तरह की चोट की आशंका से बचने के लिए रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी नही की। सौराष्ट्र टीम के एक प्लेयर ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बताया कि, “वह चोटिल नहीं थे। हमने उन्हें एहतियात के तौर पर मैदान पर आराम दिया था, क्योंकि वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा होंगे।”

हालांकि, उनके गेंदबाजी नहीं करने से और बल्लेबाजी के लिए देर से आने से सौराष्ट्री की टीम के लिए परिणाम पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र की टीम ने असम के खिलाफ पारी और 144 रनों से शानदार जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...