
Ravichandran Ashwin (Pic Source X)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की वाइफ और बेटी के साथ तस्वीर सामने आई है। धोनी की इस Family फोटो में पीछे Eiffel Tower भी नजर आ रहा है।
धोनी के फोटो पोस्ट करने के बाद टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की भी फोटो अब वायरल हो रही है। अश्विन भी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यूरोप में मौजूद हैं और उन्होंने भी आइफिल टावर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे दिख रहे हैं।”
अश्विन ने Eiffel Tower के सामने खड़े होकर सेल्फ़ी ली है जिसमें उनकी दोनों बेटियाँ और वाइफ सब क्यूट स्माइल दे रहे हैं। देखें तस्वीर-
View this post on Instagram
A post shared by Ashwin (@rashwin99)
अश्विन और प्रीति की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं
अश्विन की पत्नी का नाम प्रीति नारायणन है। अश्विन, जो दो बेटियों के पिता हैं, उन्होंने कई मौकों पर अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से अपनी पत्नी और अपनी बेटियों को दिया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे, बचपन में दोनों दोस्त थे और ये दोस्ती जीवन भर साथ के लिए निभाने में बदल गई।
अश्विन और प्रीति ने शुरुआत में कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उसके बाद दोनों ने 2011 की शुरुआत में सगाई की थी। वहीं उसी साल के अंत यानी कि 13 नवंबर, 2011 को अश्विन और प्रीति ने चेन्नई में एक भव्य पारंपरिक शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।
अश्विन ने इसी साल 500 टेस्ट विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिलहाल टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका में मौजूद है। अश्विन टीम के साथ 22 नवंबर से शुरू 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम से जुड़ेंगे।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

