Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा बड़ी जोर से खटखटा रहे हैं साई सुदर्शन, दोहरा शतक जड़ सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स ने Trevor Penney को बनाया हेड कोच

Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)

Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला जारी रणजी सीजन में जमकर आग उगल रहा है। बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मैच में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए सुदर्शन ने दोहरा शतक जड़ दिया है।

सुदर्शन की इस पारी के बाद फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वह बहुत तेजी से टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

मुकाबले में सुदर्शन ने पहले ही दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली। दिन की समाप्ति पर सुदर्शन 259 गेंदों में 202* रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान सुदर्शन ने 23 चौके और 1 छक्का लगाया।

पहले दिन की समाप्ति पर तमिलनाडु ने बनाए 379 रन

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो रणजी ट्राॅफी के एलीट ग्रुप डी का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने दिन का खेल खत्म होने तक 88 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 379 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय साई सुदर्शन 202* और वाॅशिंगटन सुंदर 96* रन बनाकर मौजूद हैं।

इसके अलावा कप्तान एन जगदीशन 65 रन बनाकर नवदीप सैनी के खिलाफ बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। तो वहीं दिल्ली के लिए गेंदबाजी में एक विकेट सिर्फ नवदीप सैनी ही निकाल पाए हैं।

देखें साई सुदर्शन की पारी पर फैंस के रिएक्शन

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...