Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: अपने कमबैक मैच में रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में हुए फेल, निराश फैंस ने भी छोड़ा मैदान, आप भी देखें वीडियो

Ranji Trophy 2024-25 अपने कमबैक मैच में रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में हुए फेल निराश फैंस ने भी छोड़ा मैदान आप भी देखें वीडियो

Rohit Sharma (Pic Source-X)

इस समय रणजी ट्रॉफी 2024-25 का शानदार मैच मुंबई और जम्मू और कश्मीर के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई अपनी पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही और 120 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की रणजी ट्रॉफी में वापसी काफी खराब रही और बेहतरीन सलामी बल्लेबाज मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित शर्मा का विकेट इस मैच में उमर नाजीर ने झटका। तमाम लोगों को रोहित शर्मा से उम्मीद थी कि इस मैच में वो बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जैसे ही रोहित शर्मा आउट हुए तमाम फैंस को निराश होकर मैदान छोड़कर बाहर जाते हुए देखा गया।

यह रही वीडियो:

सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं टीम इंडिया के कई अनुभवी खिलाड़ी इस मैच में मुंबई की ओर से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ चार रन बनाए जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर ने भी सिर्फ 11 रन बनाए जबकि शिवम दुबे और शम्स मुलानी अपने आप खाता भी नहीं खोल पाए। विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर सात रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मुंबई की ओर से धाकड़ ऑलराउंडर Shardul Thakur ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मुंबई की ओर से ठाकुर एक मात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने जम्मू और कश्मीर के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। उनके साथ युवा खिलाड़ी तनुष कोटियन ने बेहतरीन तरीके से दिया और 26 रन की शानदार पारी खेली।

जम्मू और कश्मीर के गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। उमर नाजीर ने 4 विकेट झटके जबकि युद्धवीर सिंह चरक ने भी चार विकेट अपने नाम किए। दो विकेट आकिब नबी ने हासिल किए। रोहित शर्मा की बात की जाए तो पिछले काफी समय से वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। भले ही जम्मू और कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में रोहित शर्मा बड़ा स्कोर ना बन पाए हो लेकिन दूसरी पारी में उन्हें अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...