Skip to main content

ताजा खबर

रिपोर्ट्स: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के अहम मुकाबले से पहले स्टार बल्लेबाज चोटिल, टीम से हो सकता है बाहर

रिपोर्ट्स: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के अहम मुकाबले से पहले स्टार बल्लेबाज चोटिल, टीम से हो सकता है बाहर

Rishabh Pant & Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन, मुंबई के प्रमुख बल्लेबाज सरफराज खान के 23 जनवरी से जम्मू और कश्मीर के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है। दरअसल, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान फील्डिंग करते समय पसलियों में मामूली हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज को टीम इंडिया के 2024-25 बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) अभियान के दौरान लगी चोट के कारण जम्मू और कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर होना तय है।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रदर्शन 

मुंबई वर्तमान में रणजी ट्रॉफी 2024-25 की अंक तालिका में ग्रुप ए में 22 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट के पहले चरण में पांच मैच खेले, जिसमें से तीन में उन्हें जीत मिलीं और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। वे दूसरे चरण की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के खिलाफ करेंगे।

मुंबई के प्रमुख बल्लेबाज हैं सरफराज खान 

“भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से कुछ दिन पहले ही अभ्यास के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें चोट लगी थी। भारत लौटने के बाद स्कैन से पता चला कि उनकी पसली में मामूली फ्रैक्चर है और उन्हें डॉक्टर ने तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उनके जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई के लिए खेलने की संभावना नहीं है। वह लीग चरण से भी चूक सकते हैं और संभवतः नॉकआउट के लिए फिट हो जाएं।”

मुंबई चाहेगी की सरफराज की रिकवरी जल्दी हो और वह टीम के साथ जुड़कर अहम योगदान दे सके।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका 

न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर टेस्ट सीरीज में मौका मिलने के बाद सभी को लगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सरफराज खान अपना जलवा दिखाएंगे। हालांकि, उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया और वह पूरे सीरीज में बेंच पर ही थे।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...