Skip to main content

ताजा खबर

Rahane को अभी भी है टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद, कहा- बहुत क्रिकेट बाकी है मेरे अंदर

Rahane को अभी भी है टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद, कहा- बहुत क्रिकेट बाकी है मेरे अंदर

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram

Ajinkya Rahane का नाम टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है, साथ ही इस खिलाड़ी ने टेस्ट में हमेशा से अपना बेस्ट दिया है। दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया से क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी वो उनको टीम में वापसी की पूरी उम्मीद है और इसे लेकर उन्होंने एक बयान दिया है।

अभी भी Ajinkya Rahane टीम इंडिया में वापसी के सपने देख रहे हैं

हाल ही में Ajinkya Rahane ने Indian Express को एक इंटरव्यू दिया था, इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए। रहाणे ने कहा कि- मैं काफी अनुभवी हूं लेकिन उसके भी खुद को युवा महसूस करता हूं, मैं उच्चतम स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं। वहीं अपने बयान में आगे इस बल्लेबाज ने कहा कि- मैं इस खेल से प्यार करता हूं, अच्छा करने की भूख है और मैं अपने खेल से कभी संतुष्ट नहीं होता और चीजों को हल्के में नहीं लेता। साथ ही उन्होंने बोला कि-मुझे लगता है कि मेरे अंदर अभी और क्रिकेट बाकी है और मेरा टारगेट टीम इंडिया में वापसी करना है।

Ajinkya Rahane ने PR गेम को लेकर दिया दो टूक बयान

इस इंटरव्यू के दौरान बल्लेबाज ने खुलकर हर चीज पर बात की, उन्होंने आगे कहा कि-मैं हमेशा शर्मीला था और अब मैं खुल गया हूं, मेरा ध्यान क्रिकेट खेलने और घर जाने पर है। मुझसे किसी ने नहीं कहा कि आगे चलकर कुछ चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी आज भी कभी-कभी मुझे लगता है कि बस क्रिकेट खेलो, घर जाओ। साथ ही उन्होंने बताया कि- लोग कहते हैं कि आपको खबरों में रहना है, लेकिन मेरे पास कोई PR टीम नहीं है और मेरा एकमात्र PR मेरा क्रिकेट है। मुझे अब एहसास हुआ है कि खबरों में बने रहना जरूरी है, वरना लोग सोचते हैं कि मैं दायरे से बाहर हूं।

ये बयान काफी वायरल हो रहा है Ajinkya Rahane का

टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है Ajinkya Rahane को

*बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था।
*जहां इस अनुभवी खिलाड़ी का आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था 2023 में।
*उसके बाद से लगातार रहाणे घरेलू क्रिकेट और IPL मे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
*वहीं इस बार ये अनुभवी बल्लेबाज KKR टीम से IPL खेलते हुए नजर आ आने वाला है।

समय-समय पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं रहाणे

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...