Skip to main content

ताजा खबर

R Ashwin ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI, रोहित को नहीं बनाया कप्तान

R Ashwin ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI रोहित को नहीं बनाया कप्तान
Ravi Ashwin (Pic Source-X)टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम IPL-XI का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी समेत 7 भारतीयों को रखा है और साथ ही में 4 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है। वहीं अश्विन ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग XI का कप्तान रोहित शर्मा नहीं बल्कि एमएस धोनी को चुना है। इन दोनों ही दिग्गजों ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड 5-5 खिताब जीताए हैं।

R Ashwin ने अपने ऑल टाइम IPL XI में किस-किस को दी जगह

आर अश्विन ने अपनी ऑल टाइम IPL XI में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (8004 रन) बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं हिटमैन रोहित शर्मा उस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 6628 रन बनाए हैं। विराट कोहली 8 शतकों के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

अश्विन ने अपनी टीम में नंबर-3 पर ‘मिस्टर आईपीएल’ के नाम से मशूहर सुरेश रैना को रखा है। सीएसके को सफल टीम बनाने में रैना का योगदान काफी अहम रहा है और उन्होंने इस नंबर पर CSK के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। इसके नाद अश्विन ने नंबर-4 पर अश्विन ने मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और नंबर-5 पर एबी डी विलियर्स को रखा है। ये दोनों किसी भी टीम में फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं।

आर अश्विन ने अपनी ऑल टाइम XI का कप्तान और विकेटकीपर के रूप में एमएस धोनी को जगह दी है और उन्हें नंबर-6 पर रखा है। जब भी डेथ ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने या सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात होती है तो वहां हर लिस्ट में धोनी का नाम मौजूद रहता हैं। वहीं विकेटकीपिंग के मामले में भी उनसे बेहतर कोई नहीं है।

अश्विन ने अपनी इस टीम में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को चुना है। स्पिनर्स के रूप में उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज के सुनील नरेन को जगह दी है। वहीं तेज गेंदबाजों में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के साथ लसिथ मलिंगा को चुना है।

आर अश्विन की ऑल टाइम आईपीएल XI- 

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), राशिद खान, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा

 

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...