Skip to main content

ताजा खबर

PNG vs UGA: युगांडा ने दर्ज की टी-20 वर्ल्ड कप की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को हराया

PNG vs UGA: युगांडा ने दर्ज की टी-20 वर्ल्ड कप की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को हराया
PNG vs UGA (Photo Source: Getty Images)

युगांडा ने गुरुवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इतिहास रचा। उन्होंने मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच जीता है। रियाज़त अली शाह के 33 रनों की पारी के बदौलत, युगांडा ने कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में 78 रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया और ग्रुप सी मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को हरा दिया।

युगांडा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मिली 125 रनों की करारी हार से उबरते हुए शानदार वापसी की और अपने टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार पीएनजी को हराया। जब युगांडा की टीम ने विनिंग रन बनाया तो टीम के कप्तान ब्रायन मसाबा क्रीज पर मौजूद थे।

PNG vs UGA: पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज इस मैच में रहे फ्लॉप

मुकाबले की बात करें तो पीएनजी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 19 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गंवा दिए थे। रामजनी ने कप्तान असद वाला को पहले ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मियागी ने सेसे बाऊ को सिर्फ पांच रन के स्कोर पर आउट किया। टीम को तीसरा झटका कॉसमस ने दिया, उन्होंने टॉनी उरा को मुकासा के हाथों कैच कराया।

युगांडा के खिलाफ लीगा स्याका ने 12, हीरि हीरि ने 15, चार्ल्स एमिनी ने पांच, किपलिन डॉर्जिया ने 12, चैड सोपर ने चार, नॉर्मन वेनुआ ने पांच, अली नाओ ने पांच रन बनाए। वहीं, जॉन करिको बिना खाता खोले नाबाद रहे। इस मुकाबले में युगांडा के लिए अल्पेश, कॉसमस, मियागी और फ्रेंक सुबुगा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि ब्रायन मसाबा को एक सफलता मिली।

PNG vs UGA: रिआजत अली शाह ने दिलाई युगांडा को ऐतिहासिक जीत

77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनकी टीम छह रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। अली नाओ ने रोजर मुकासा को LBW आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दूसरे ओवर में वानुआ ने रॉबिनसन को अपना शिकार बनाया, वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे ओवर में नाओ ने सामन सेसाजी को आउट किया, वो भी एक रन बनाकर चलते बने।

इस मुकाबले में रिआजत अली शाह के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। उन्होंने 33 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट 58.92 रनों का ही रहा। इस मैच में अल्पेश ने आठ, दिनेश ने शून्य, जुमा मियागी ने 13, केनेथ (नाबाद) ने सात रन बनाए। ब्रायन बिना खाता खोले नाबाद रहे। वहीं पीएनजी के लिए अली नाओ और नॉर्मन वानुआ ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, चैड सोपर और असद वाला ने एक-एक विकेट चटकाया।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...