Skip to main content

ताजा खबर

Pink-Ball Test में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? किसके नाम सर्वाधिक रन और विकेट?

Pink-Ball Test में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? किसके नाम सर्वाधिक रन और विकेट?

Team India (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड, ओवल में खेला जाएगा, जो पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, आगामी मैच में भी रोहित शर्मा एंड कंपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पिंक-बॉल व डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे होंगे, कि भारत का प्रदर्शन अब तक कैसा रहा है? किसने सर्वाधिक रन बनाए हैं? और किसने सर्वाधिक विकेट लिए हैं? आइए आपको इस ऑर्टिकल के जरिए पूरी जानकारी देते हैं-

Pink-Ball Test में भारत का प्रदर्शन-

भारतीय टीम ने पहला पिंक-बॉल टेस्ट मैच 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन-गार्डन्स स्टेडियम में खेला था। विराट कोहली डे-नाइट टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने थे, उनकी कप्तानी में भारत ने 46 रन से शानदार जीत हासिल की थी। ईशांत शर्मा ने दो पारियों में 9 विकेट चटकाकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

भारत ने दूसरा पिंक-बॉल टेस्ट मैच 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था। अच्छी शुरुआत के बाद टीम 36 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का लोएस्ट टोटल है। लेकिन टीम ने सीरीज के बाद के मैचों में वापसी की और 2-1 से सीरीज जीती थी।

टीम ने तीसरा डे-नाइट टेस्ट मैच फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला था। अश्विन और अक्षर पटेल ने अपना कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड को 193 पर समेट दिया था और टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। टीम ने फिर मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ भी घातक खेल दिखाते हुए 238 रनों से जीत हासिल की थी। श्रेयस अय्यर ने बल्ले और जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कमाल दिखाया था।

भारत ने अब तक 4 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। टीम ने 12 में से 11 डे-नाइट टेस्ट मैच जीते हैं।

डे-नाइट टेस्ट मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी-

विराट कोहली- 277 रन (6 पारी)
रोहित शर्मा- 173 रन (5 पारी)
श्रेयस अय्यर- 159 रन (2 पारी)
अजिंक्य रहाणे- 100 रन (4 पारी)
चेतेश्वर पुजारा- 98 रन (4 पारी)

डे-नाइट टेस्ट मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी-

रविचंद्रन अश्विन- 18 विकेट (7 पारी)
अक्षर पटेल- 14 विकेट (4 पारी)
उमेश यादव- 11 विकेट (4 पारी)
जसप्रीत बुमराह- 10 विकेट (5 पारी)
ईशांत शर्मा- 10 विकेट (3 पारी)

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...