Skip to main content

ताजा खबर

Photo: रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखे Rohit, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Photo रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखे Rohit सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Rohit Sharma Training With Mumbai Team (Photo Source: X)

हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (2024-25) में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने तीन मैचों में केवल 31 रन बनाए, जिसके बाद उनकी आलोचना भी हुई। अब अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए, रोहित शर्मा ने अपने फॉर्म को सुधारने के लिए एक अहम फैसला लिया है।

रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखे Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई रणजी ट्रॉफी अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे। रोहित शर्मा को मुंबई के रणजी ट्रॉफी कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी करते देखा गया। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए आखिरी रणजी मैच 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए खेलेंगे या नहीं।

रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा बेहद खराब था, उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में लगभग 6.1 की औसत से 3,9, 10, 3, 6 रन बनाए और फिर सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और उस टेस्ट मैच से बाहर हो गए। सिडनी टेस्ट के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि वह चाहते हैं कि रेड बॉल क्रिकेट को सुधारने के लिए हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले।

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा ने मुंबई टीम प्रबंधन को सूचित किया कि वह रणजी ट्रॉफी के अभ्यास सत्र में शामिल होंगे। यह सत्र मंगलवार सुबह वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। वह चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के तहत एमसीए-बीकेसी मैदान पर प्रशिक्षण शुरू कर चुके हैं। मुंबई टीम रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के लिए सेंटर-विकेट अभ्यास करेगी, जो जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू होने वाला है और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी अब इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे या नहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि, शुभमन गिल दो साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। 

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अपना खुद का क्रिकेट स्टेडियम

Shahrukh Khan (Image credit Twitter – X) शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप (केआरजी) ने क्रिकेट जगत में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। ग्रुप दुनिया का पहला...

‘वो खेलना चाहिए था यार! वो उनकी पैंट उतार देता’ – 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा

Ravi Shastri Slams Team Management Over Continued Omission of Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को...

“इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

Shardul Thakur feels he deserved more opportunities (image via getty) शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे...

“हर किसी में यह काबिलियत नहीं होती” – इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की पारी की इरफान पठान ने की जमकर तारीफ

ENG vs IND 2026: Abhishek Sharma (image via getty) भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में आक्रामक अर्धशतक बनाने के लिए अभिषेक शर्मा की...