Skip to main content

ताजा खबर

PCB-BCCI के बीच चल रहे घमासान के बीच आईसीसी इस हफ्ते जारी कर सकती है चैंपियंस ट्राॅफी शेड्यूल: रिपोर्ट्स 

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

पाकिस्तान में मैच खेलने को लेकर इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BBCI) के बीच चल रहे घमासान युद्ध के बीच, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इस हफ्ते आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का क्रिकेटिंग शेड्यूल जारी कर सकती है।

टूर्नामेंट के नए विकास को लेकर अगर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो आईसीसी टूर्नामेंट शेड्यूल को लेकर भाग लेने वाले सदस्यों देश और मेजबान देश के साथ चर्चा को अंतिम रूप दे रही है।

हालांकि, पीसीबी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी दौरे के संभावित कार्यक्रम में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र को शामिल करने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया और बीसीसीआई से लेकर आईसीसी तक ने इस पर आपत्ति जताई है।

हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है: मोहसिन नकवी

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने पत्रकारों के साथ एक बातचीत में कहा- हम लक्ष्य हासिल करेंगे और पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का होना हासिल करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर चुकी सभी टीमें (भारत को छोड़कर) पाकिस्तान आने के लिए तैयार हैं और किसी को कोई दिक्कत नहीं है। मैं आज भी कहूंगा कि अगर भारत को कोई चिंता है, तो उन्हें हमसे बात करनी चाहिए।

नकवी ने आगे कहा- हम उनकी (बीसीसीआई) की किसी भी तरह की परेशानी को दूर करेंगे। मेरा मानना ​​है कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं आ सकती। आप इंतजार करें और देखें सभी टीमें आ जाएंगी।

हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, ये बात हम पहले ही बता चुके हैं। हम अपने रुख पर कायम रहेंगे। आईसीसी को टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करनी है। हम कार्यक्रम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम उसके अनुसार तैयारी शुरू कर सकें। जैसे ही कार्यक्रम की घोषणा होगी, हम उतनी ही जल्दी अपनी तैयारी शुरू कर देंगे।

दूसरी ओर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था अगर आईसीसी टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर यह हाइब्रिड माॅडल के तहत आयोजित करवाने पर विचार कर करती है, पीसीबी इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार कर सकता है।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...