Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने फखर ज़मान को किया केंद्रीय अनुबंध से आउट, अब धाकड़ बल्लेबाज के संन्यास को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

PCB ने फखर ज़मान को किया केंद्रीय अनुबंध से आउट, अब धाकड़ बल्लेबाज के संन्यास को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter X)

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने केंद्रीय अनुबंध खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा की थी जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज फखर ज़मान का नाम शामिल नहीं था। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि फखर ज़मान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है जिसमें भी फखर ज़मान का नाम शामिल नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक फखर ज़मान इस बात से नाखुश है कि उन्हें अब पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। हाल ही में फखर जमान 2 किलोमीटर की दौड़ को भी 8 मिनट में पूरा नहीं कर पाए थे क्योंकि उनके घुटने में परेशानी थी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को अनुबंध में शामिल किया जा चुका है। यही नहीं फिटनेस टेस्ट के तीसरे लैप में फेल होने के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया और जिबाब्वे के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की पाकिस्तान टीम में जगह मिल चुकी है।

बता दें कि, पिछले साल फखर ज़मान B कैटेगरी में थे। हाल ही में धाकड़ बल्लेबाज ने बाबर आजम को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया था जिसके बाद से ही फखर जमान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

फखर ज़मान के अलावा कुछ और शानदार खिलाड़ियों को भी केंद्रीय अनुबंध में नहीं किया गया है शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक शानदार खिलाड़ी इमाम उल हक ने अपनी दौड़ 8 मिनट और 11 सेकंड में पूरी की थी। उन्होंने यह दौड़ पूरी करने में सिर्फ 11 ही सेकंड और लिए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। वहीं कामरान गुलाम जिन्होंने यह दौड़ 8 मिनट 22 सेकंड में पूरी की उन्हें अनुबंध में शामिल कर लिया गया।

कई और भी ऐसे खिलाड़ी है जिनके कैटेगरी में बदलाव देखने को मिला है। जहां एक तरफ बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी A कैटिगरी से B कैटेगरी में आ चुके हैं वहीं बाबर आजम जो पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उन्हें A कैटिगरी में ही शामिल किया गया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 21 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) स्टार स्पोर्टस ने बीसीसीआई नमन अवाॅर्ड्स 2025-26 सीजन की एक वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय...

IPL 2026: वसीम जाफर ने चुनी RCB की संभावित प्लेइंग XI, स्टार इंग्लिश ओपनर को नही मिली जगह!

IPL 2026: Wasim Jaffer Picks RCB’s Probable Playing XI (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने आईपीएल 2026 से पहले, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए...

IPL 2026 में शुभमन गिल करेंगे अपने आलोचकों की बोलती बंद? चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान!

Shubman Gill (image via getty) भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह न मिलने के बाद, शुभमन गिल आईपीएल 2026 में कड़ी निगरानी के बीच उतर रहे हैं। गुजरात...

व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ईशान-संजू का होना भारतीय क्रिकेट की खुशकिस्मती – गौतम गंभीर

Gautam Gambhir on Ishan Kishan and Sanju Samson (image via getty) भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और संजू सैमसन की तारीफ करते हुए उन्हें देश...