Skip to main content

ताजा खबर

यहां तक की एक सब्जी बेचने वाला भी यही कहेगा कि इस फखर ज़मान सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हैं: बासित अली

यहां तक की एक सब्जी बेचने वाला भी यही कहेगा कि इस फखर ज़मान सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हैं: बासित अली

Fakhar Zaman. (Image Source: Twitter/X)

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने हाल ही में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान को लेकर अपना पक्ष रखा है। बता दें कि, विस्फोटक बल्लेबाज फखर ज़मान का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। हालांकि इसके बावजूद उन्हें हाल ही में पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया गया है।

हाल ही में फखर ज़मान ने टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसके बाद ही उन्हें केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया गया है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की पाकिस्तान टीम में भी फखर ज़मान को जगह नहीं मिली है। बासित अली ने फखर ज़मान को सपोर्ट करते हुए कहा कि यहां तक की एक सब्जी बेचने वाला भी यह कहेगा कि फखर ज़मान सर्वश्रेष्ठ ओपनर है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘फखर ज़मान वो खिलाड़ी है जिन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के लिए छोड़ दिया था। टी20 में पाकिस्तान के पास उनसे बेहतर सलामी बल्लेबाज और कोई नहीं है। एक सब्जी बेचने वाला भी यह कहेगा कि फखर ज़मान सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज है। अपने देश की इज्जत बचाने के लिए उन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया।’

फखर ज़मान को भी थोड़ा साथ मिलना चाहिए: बासित अली

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘उन्होंने नियम को अपने ट्वीट के साथ तोड़ा। पहले भी कई लोगों ने ट्वीट किया है। फखर पहले खिलाड़ी नहीं है। आप बाकी खिलाड़ियों को सजा क्यों नहीं दे रहे हैं। मैं हमेशा यह कहता हूं कि सबको एक ही तरीके का ट्रीटमेंट मिलना चाहिए। अगर बाकी खिलाड़ियों को आप कुछ नहीं कह रहे हैं तो फखर को भी कहना गलत है।’

हाल ही में मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। फखर ज़मान की बात की जाए तो उनको केंद्रीय अनुबंध से हटाए जाने को लेकर सिर्फ बासित अली ने ही नहीं नहीं बल्कि और भी कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपना-अपना पक्ष रखा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से तमाम लोग हैरान है।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...