Skip to main content

ताजा खबर

Pat Cummins टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने

Pat Cummins टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने

Pat Cummins Hat-trick

Pat Cummins Hat-trick: टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सामना आज बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने कप्तान मिचेल मार्श के इस फैसले को सही साबित किया। ऑस्ट्रेलिया ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को सिर्फ 140 रनों पर रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में वैसे तो सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन लेकिन तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में वह ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी है। कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले ब्रेट ली के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं। ली ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लिया था।

18वें ओवर में बांग्लादेश की टीम को पैट कमिंस ने दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर मेहदी हसन को जम्पा के हाथों कैच कराया। इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर तौहिद को आउट करते हुए कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

कमिंस के अलावा एडम जैम्पा ने दो विकेट झटके। वहीं, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला। पिछले एक साल कमिंस के लिए शानदार रहा है। उन्होंने कप्तान के रूप में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती। फिर बतौर कप्तान ODI वर्ल्ड कप 2023 भी अपने नाम किया था। इस बीच उन्होंने एशेज सीरीज भी जीती थी। वहीं आईपीएल 2024 में उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में हैट-ट्रिक

ब्रेट ली (AUS) बनाम BAN, केप टाउन, 2007

कर्टिस कैम्फर (IRE) बनाम NED, अबू धाबी, 2021

वानिंदु हसरंगा (SL) बनाम SA, शारजाह, 2021

कगिसो रबाडा (SA) बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2021

कार्तिक मयप्पन (UAE) बनाम SL, जिलॉन्ग, 2022

जोशुआ लिटिल (IRE) बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022

पैट कमिंस (AUS) बनाम BAN, एंटीगुआ, 2024

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...