Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs BAN: पैट कमिंस की हैट्रिक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने DLS नियम के तहत बांग्लादेश को हराया

AUS vs BAN (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 44वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मैच को कंगारूओं ने DLS के आधार पर 28 रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 11.2 ओवर में 100/2 था, तभी बारिश आ गई और DLS के आधार पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल सही साबित हुआ। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शून्य के स्कोर पर ही उन्हें पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन को मिचेल स्टार्क ने तीसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद लिटन दास और कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

लिटन दास ने 16 रन बनाए, जबकि कप्तान शान्तो ने 36 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में तौहीद हृदय ने पारी को संभाला और 28 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। पैट कमिंस ने उन्हें आखिरी ओवर में आउट करके अपना हैट्रिक भी पूरा किया।

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पैट कमिंस ने ली हैट्रिक

कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंद और 20वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर अपना हैट्रिक पूरा किया। वो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बने। उससे पहले सिर्फ ब्रेट ली ने यह कारनामा किया था। पैट कमिंस की हैट्रिक के बदौलत ही बांग्लादेश की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। पैट कमिंस ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

टार्गेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रैविस हेड और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवरों में 65 रनों की साझेदारी की और कंगारु टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। ट्रैविस हेड ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए और डेविड वॉर्नर 35 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत में DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...