Skip to main content

ताजा खबर

Paris Olympics 2024: “ये दीवार बहुत मजबूत है….”- सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन हॉकी टीम, भारतीय क्रिकेटर्स ने मनाया जश्न

Paris Olympics 2024 ये दीवार बहुत मजबूत है- सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन हॉकी टीम भारतीय क्रिकेटर्स ने मनाया जश्न

Indian Hockey Team (Photo Source: X/Twitter)

Paris Olympics 2024: इंडियन हॉकी टीम ने क्वार्टर-फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को रोमांचक शूट-आउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दें टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का पहला क्वार्टर 0-0 पर खत्म हुआ था।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रिटेन ने भी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर के दौरान भारतीय खिलाड़ी अमित रोहितदास को रेड कार्ड दिया गया था, जिसके चलते उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया गया और टीम को सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत पर दबाव बनाए रखा था, इस क्वार्टर में उन्हें कई बार पेनल्टी कॉर्नर भी मिले थे। हालांकि श्रीजेश और इंडियन डिफेंडर्स ने उनके हर प्रयास पर पानी फेर दिया। चौथे क्वार्टर में टीम ने वापसी की और मैच रेगुलेशन टाइम में 1-1 से बराबर रहा।

जिसके बाद शूटआउट से मैच का नतीजा निकला। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत, ललित और राजकुमार ने गोल किया। भारतीय अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश इस जीत के बड़े हीरो रहे, उन्होंने शूटआउट में दो गोल बचाए।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए जमकर इंडियन हॉकी टीम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। रवि शास्त्री, इरफान पठान और अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ियों ने इंडियन हॉकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

यहां देखें इंडियन हॉकी टीम की जीत पर भारतीय क्रिकेटर्स के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी!

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक...

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...