Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs WI: BCCI के नए नियम को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं बासित अली, PCB से भी की खास अपील

PAK vs WI: BCCI के नए नियम को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं बासित अली, PCB से भी की खास अपील

Basit Ali. (Photo by Rana Sajid Hussain/Pacific Press/LightRocket via Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को भी महत्व देना चाहिए। बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 120 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

पहले टेस्ट में तो पाकिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरे में मेजबान अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा। बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए गाइडलाइन को जमकर सपोर्ट किया और कहा कि पाकिस्तान को भी इसको फॉलो करना चाहिए। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई ने कई गाइडलाइन जारी की है जिसमें से एक यह है कि खिलाड़ियों को घरेलू मैच में खेलना बेहद जरूरी है।

बासित अली ने कहा कि, ‘बीसीसीआई ने जो गाइडलाइन जारी की है उसे हमें भी सपोर्ट करना चाहिए और पाकिस्तान खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए। जब आप मुकाबले जीतते हैं तब सब चीज ठीक होती हैं। दूसरा टेस्ट हम बल्लेबाजों की वजह से नहीं बल्कि गेंदबाजों की वजह से हारे हैं। 50% हार की जिम्मेदारी गेंदबाजों की है। 30% कप्तानी की और 20% बल्लेबाजी की। कप्तान जिसे फील्ड प्लेसमेंट नहीं आता वो 0 ही रहेगा। शान मसूद काउंटी की कप्तानी कर रहे हैं।’

वेस्टइंडीज ने सीरीज जीती है: बासित अली

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘पाकिस्तान 19 साल के बाद वेस्टइंडीज आई थी और उन्होंने जीत दर्ज की और टीम चली गई। उन्होंने यह सीरीज जीती है बराबरी नहीं की है। आप चाहे इसे युवा टीम कहें या B टीम या C टीम उन्होंने सीरीज जीती है। वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी इस सीरीज में काफी अच्छी की थी।’

दूसरे टेस्ट मैच की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पहली पारी में 163 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान 154 रन पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 244 रन पर ढेर हो गई। मेजबान पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी निराशाजनक बल्लेबाजी की और टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई।

Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।

আরো ताजा खबर

1 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup, Semi Final 1: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया 30 जून,...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...