
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही BCCI द्वारा खिलाड़ियों को लेकर एक नई 10 पाॅइंट्स की गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में कुछ कड़े और बड़े फैसले लिए गए हैं।
इन पाॅइंट्स के बारे में आपको बताएं तो टीम गवर्निंग बोर्ड ने अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है। इन पाॅइंट्स में अनिवार्य घरेलू क्रिकेट भागीदारी, पारिवारिक यात्रा पर प्रतिबंध, व्यक्तिगत स्टाफ, एक सीरीज के दौरान कमर्शियल एंडोर्समेंट और अधिकतम लगेज शामिल है।
दूसरी ओर, अब बीसीसीआई की नई गाइडलाइंस पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। आज 18 जनवरी, शनिवार को जब रोहित और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर रहे थे, तो उस समय रोहित की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।
रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
बता दें कि जब इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बीसीसीआई की इस नई गाइडलाइंस को लेकर रोहित से सवाल किया, तो वह भड़क गए और उस रिपोर्टर को जबाव देते हुए रोहित ने कहा- आपको इन नियमों के बारे में किसने बताया? क्या यह आधिकारिक हैंडल से आया है? इसे एक बार आने दो, हम बात करेंगे।
चैंपियंस ट्राॅफी में कप्तानी करते हुए आएंगे नजर रोहित
गौरतलब है कि आज भारतीय मैनेजमेंट ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी के लिए जो 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, उसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट से पहले रोहित इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर, अपनी खोई हुई फाॅर्म हासिल करना चाहेंगे?
चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाॅड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा।
25 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

