

1. IND W vs ZIM W: भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच आज
जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 25 अक्टूबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच बीसीए स्टेडियम कोटांबी, वडोदरा में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत हासिल कर चुकी मेजबान भारतीय महिला टीम की नजर मुकाबले में जीत हासिल कर, सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। जबकि मेहमान टीम जिम्बाब्वे पलटवार करना चाहेगी।
2. पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज 2026: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबला आज
पाकिस्तान में इस समय पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी सीरीज का चौथा मुकाबला आज 25 अक्टूबर, रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। लगातार दो मैच जीतने वाली पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल कर, फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। जबकि इंग्लैंड टीम को इस ट्राई सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश होगी।
3. अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक अब पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया।
4. ‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच समाप्त होने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान जब भारत द्वारा दबाव में प्रदर्शन करने के बारे में सवाल पूछा गया तो श्रेयस अय्यर ने कहा ‘हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि हमारी टीम में शामिल हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है, और आज हमने इसका उदाहरण भी देखा। सच कहूं तो, जब हमारे विकेट गिरे – खासकर लगातार विकेट – तो हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है। लेकिन तिलक और रेड्डी ने बहुत जज्बा दिखाया, और नमन धीर ने भी शानदार छोटी पारी खेली।’
5. IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन से पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए, फ्रेंचाइजी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। वे इस पद पर महेला जयवर्धने की जगह लेंगे।
पोलार्ड को बैटिंग कोच की भूमिका से प्रमोट करके मुख्य मैनेजमेंट पोजीशन पर लाना केवल एक इमोशनल फैसला नहीं है, बल्कि यह सोची-समझी टैक्टिस है, जिसका मकसद पांच बार की चैंपियन इस टीम को टी20 क्रिकेट में शीर्ष पर बनाए रखना है। आइए उन 3 कारणों पर नजर डालते हैं कि मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को अपना हेड कोच क्यों नियुक्त किया। 1. ड्रेसिंग-रूम में बेजोड़ दबदबा, 2. मॉडर्न टी20 समझ और टैक्टिकल कम्पोजर, 3. बिना किसी रुकावट के ऑपरेशनल कंटिन्यूटी
6. SA vs AUS 2026: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, चोट के चलते एनरिक नॉर्खिया बाहर
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ग्रोइन में हल्की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। गुरुवार को किए गए स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता के बारे में पता चला, जिसके बाद मैनेजमेंट ने यह फैसला किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।
7. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑलराउंडर सलमान अली आगा की वापसी हुई है। वह उन 7 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की विदेशी टेस्ट सीरीज के दौरान बीच में ही टीम से बाहर कर दिया गया था।
पाकिस्तान की टेस्ट टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाज़ी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, रज़ाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास और सऊद शकील।
8. अजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-XI, विराट को नहीं दी जगह
हाल में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कप्तान अंजिक्य रहाणे ने अपनी बेस्ट टेस्ट 11 का चयन किया है। हालांकि, रहाणे ने जो टीम चुनी उसमें उन्होंने दिग्गज विराट कोहली को शामिल नहीं किया है। रहाणे की टीम में बेस्ट टेस्ट टीम में मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा शामिल हैं।
‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव
IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

