Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG Dream11 Prediction, 2nd Test: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, दूसरे टेस्ट मैच के लिए

PAK vs ENG Dream11 Prediction, 2nd Test: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, दूसरे टेस्ट मैच के लिए

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

PAK vs ENG, Dream11 Prediction, 2nd Test: पाकिस्तान (Pakistan) और इंग्लैंड (England) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में एक इनिंग और 47 रनों से जीत दर्ज कर इंंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 556 रन बनाए थे। अब्दुल्ला शफीक (102), सलमान अली आगा (104*) और शान मसूद (151) ने शतकीय पारियां खेली थी।

इंग्लैंड ने घातक बल्लेबाजी कर पहली पारी 823 रनों पर घोषित की। जो रूट (262) ने दोहरा शतक और हैरी ब्रूक (317) ने तिहरा शतक जड़ा था। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 220 रनों पर ऑलआउट हो गई। जैक लीच ने 6.5 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं, गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने 2-2 विकेट लिए थे।

पाकिस्तान ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है। वहीं, दूसरी ओर बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑलराउंडर को हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था।


Pakistan vs England, 2nd Test Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच वेन्यू दिन और समय लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहाँ देखे
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान 15-19 अक्टूबर, सुबह 10ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) Fancode App & Website PAK vs ENG, 2nd Test Match 

 


Pakistan vs England, Head-to-Head Records in Test (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच पाकिस्तान ने जीते इंग्लैंड ने जीते ड्रा टाई
90 21 30 39 0

Pakistan vs England, 2nd Test: Multan Stadium Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, फैंस को यहां वापस से हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। गेंद पर बहुत कम हलचल होगी और बल्लेबाजों को पूरे पांच दिनों तक सपाट विकेट की उम्मीद हो सकती है। शुरुआती दौर में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की संभावना है, लेकिन पहला टेस्ट बल्लेबाजों का खेल होगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 333 रन है।


Pakistan vs England, 2nd Test Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

इंग्लैंड (England):

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर

पाकिस्तान (Pakistan):

सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, मीर हमजा, नोमान अली, जाहिद महमूद


PAK vs ENG Dream11 Team, 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच के लिए

विकेटकीपर- जैमी स्मिथ, मोहम्मद रिजवान

बल्लेबाज– हैरी ब्रूक, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक

ऑलराउंडर– जो रूट, बेन स्टोक्स, आमिर जमाल, सलमान अली आगा

गेंदबाज- जैक लीच, ब्रायडन कार्स

कप्तान और उप- कप्तान किसे बनाए?

कप्तान– जो रूट

उप-कप्तान– सलमान अली आगा

यहां देखें- Pakistan vs England, 2nd Test Live Score  & Live Streaming

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...