
Noman Ali & Sajid Khan (Photo Source: Getty Images)
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही ये सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने अपने होम ग्राउंड पर 1338 दिनों बाद जीत दर्ज की। इसी मैदान पर सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। पाकिस्तान के लिए इस टेस्ट मैच में 20 विकेट दो गेंदबाजों ने ही मिलकर ले डाले और यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 52 साल बाद हुआ है।
दरअसल साजिद खान ने पहली पारी में सात जबकि नोमान अली ने तीन विकेट लिए थे। वहीं दूसरी पारी में साजिद ने दो विकेट अपने नाम किए जबकि नोमान के खाते में आठ विकेट आए। इस तरह से इन दो गेंदबाजों ने मिलकर ही इंग्लैंड के सभी 20 विकेट निकालकर पाकिस्तान को यह खास टेस्ट जीत दिलाई। शान मसूद की कप्तानी में यह पाकिस्तान की पहली टेस्ट जीत भी है।
टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले पांच बार दो गेंदबाजों ने मिलकर लिया है 20 विकेट
टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा इससे पहले छह बार हो चुका है और यह सातवां मौका था, जब दो गेंदबाजों ने ही मिलकर एक टेस्ट मैच के सभी 20 विकेट झटक लिए हों। 1902 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच में यह हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नोबल और ट्रंबले ने पहली बार यह कारनामा किया था। इसके बाद 1909 में इंग्लैंड के ब्लिथ और हर्स्ट ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनाम किया।
1910 में साउथ अफ्रीका के व्लॉगर और फॉकनर ने मिलकर इंग्लैंड के 20 विकेट निकाले थे। 1956 में इंग्लैंड के जिम लेकर और टी लॉक ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के 20 विकेट झटके थे। 1956 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के महमूद और खान मोहम्मद ने 20 विकेट एक टेस्ट में चटकाए थे, और 1972 में ऑस्ट्रेलिया के बी मैसी और डेनिस लिली की जोड़ी ने मिलकर इंग्लैंड के कुल 20 विकेट अपने नाम किए थे।
मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम को 297 रनों का टारगेट मिला था, जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 144 रनों पर ही सिमट गई। साजिद खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान
‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी
बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट
T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट के टॉप 5 रन-स्कोरर्स पर डालें एक नजर

