Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG 2024: जाने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में क्यों नहीं खेले रहे बेन स्टोक्स? क्रिकेटर ने खुद बताई बड़ी वजह

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं दोनों टीमों के बीच 7 अक्टूबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। हालांकि, अब खबर आ रही है कि इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के रेगुलर टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में ओली पोप टीम की कमान संंभालेंगे, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी घरेलू सीरीज में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली थी।

ऐसे में बहुत सारे क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहे होंगे कि आखिर स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड पाकिस्तान दौरे पर आई है, और वही सीरीज का पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।

इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे स्टोक्स

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ना खेलने को लेकर स्टोक्स ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- मैंने इस पहले गेम के लिए खुद को फिट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैंने इसे मिस करने का फैसला किया। मैं गेम के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया हूं।

मेरे रिहैब शेड्यूल में बहुत कुछ शामिल है। हम एक निश्चित बिंदु पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम जो हासिल कर रहे हैं उसकी बड़ी तस्वीर को देखते हुए और शारीरिक रूप से जहां मैं हूं, मैं खेलने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हूं।

स्टोक्स ने आगे कहा- मैच में ना खेल पाना निराशाजनक होता है। मेरे पास ध्यान केंद्रित करने के लिए कुछ अच्छी चीजें हैं, इसलिए भले ही मैं नहीं खेल रहा हूं, लेकिन मेरे दिमाग में एक टारगेट है। मेरे पास खुद को दूसरे मैच के लिए मैच तैयार करने के लिए अच्छे 10 दिन हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच और शोएब बशीर।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...