Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: Day 4: इंग्लैंड ने पहली पारी 823/7 पर घोषित की, दिन के अंत तक दूसरी पारी में पाकिस्तान का स्कोर 152/6

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

PAK vs ENG, 1st Test: Day 4 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 492 रन बना लिए थे। आज चौथे दिन जो रूट ने दोहरा शतक और हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़ा, जिसके दम पर टीम ने 823/7 पर पहली पारी घोषित की।

दिन के अंत तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में विकेट के 6 नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। टीम इंग्लैंड से 115 रनों से पीछे चल रही है। सलमान अली आगा (41*) और आमिर जमाल (27*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

जो रूट ने 305 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

खेल के तीसरे दिन के अंत तक हैरी ब्रूक (141*) और जो रूट (176*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। चौथे दिन भी जो रूट ने शानदार खेल बरकरार रखते हुए 305 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का छठा और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरा दोहरा शतक है। बता दें, जब रूट 192 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब मिड-विकेट पर बाबर आजम ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया था।

A commendable effort from Joe Root, who brings up his sixth Test double ton 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/bKA1Htup8D

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 10, 2024

हैरी ब्रूक ने 245 गेंदों में पूरा किया दोहरा शतक

हैरी ब्रूक ने नसीम शाह द्वारा डाले गए 126वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर 245 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है।

First Test double ton for Harry Brook 💯💯#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/ZjikCyBQpu

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 10, 2024

सलमान आगा के खिलाफ आउट हुए जो रूट

जो रूट आगा सलमान के खिलाफ LBW आउट हुए और 703 के स्कोर पर इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवाया था। उन्होंने 375 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 262 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट में यह इंग्लैंड की ओर से अब तक सबसे बड़ी साझेदारी है और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। साथ ही यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

Salman Ali Agha ends the partnership as Joe Root is congratulated for his epic knock.#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/AVmonFh4bn

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 10, 2024

हैरी ब्रूक ने 310 गेंदों में जड़ा तिहरा शतक

हैरी ब्रूक ने शानदार खेल जारी रखते हुए सईम अयूब के खिलाफ 144वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ 310 गेंदों में तिहरा शतक पूरा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 278 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाया है।

Harry Brook completes a remarkable Test triple century 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/aOdRwGfBWg

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 10, 2024

हैरी ब्रूक फिर सईम अयूब के खिलाफ ही विकेट गंवा बैठे। ब्रूक ने शॉट खेलने में थोड़ी जल्दबाजी कर दी, टॉप-एज लगा और शॉर्ट फाइन लेग पर शान मसूद ने आसान सा कैच पकड़ा। हैरी ब्रूक ने 322 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 317 रनों की पारी खेली।

A mammoth innings 👏

Brooky is welcomed back after his sensational triple hundred 🏏

🇵🇰 #PAKvENG 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 | #EnglandCricket pic.twitter.com/yL713TTiqP

— England Cricket (@englandcricket) October 10, 2024

📸🤝

Harry Brook is dismissed for 317.#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/ObfS69VpaW

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 10, 2024

इंग्लैंड ने पारी 823 के स्कोर पर घोषित की

जैमी स्मिथ ने 24 गेंदों में 31 रन और क्रिस वोक्सत ने 16 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने पहली पारी 823 के टोटल पर घोषित की। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का चौथा 800+ टोटल है। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में नसीम शाह और सईम अयूब ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल और सलमान अली आगा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

England have declared on 823-7, leading by 267 runs 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿

✅ Fourth highest Test score of all time
✅ Triple centurion
✅ Double centurion#PAKvENG pic.twitter.com/a1BZ8U03FJ

— England’s Barmy Army 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🎺 (@TheBarmyArmy) October 10, 2024

पाकिस्तान ने 82 के स्कोर पर गंवाए 6 विकेट

दूसरी पारी में पाकिस्तान को पहला झटका पहले ओवर की पहली ही गेंद पर लगा। क्रिस वोक्स ने अब्दुल्ला शफीक को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद फिर गस एटकिंसन ने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (11) और बाबर आजम (5) पर शिकंजा कसा। ब्रायडन कार्स ने फिर 13वें और 19वें ओवर में सईम अयूब (25) और मोहम्मद रिजवान (10) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मात्र 59 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

सऊद शकील और सलमान अली आगा के बीच साझेदारी पनपती हुई नजर आ रही थी लेकिन फिर जैक लीच ने अटैक करते हुए सऊद शकील को आउट किया। सऊद शकील ने 33 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए और 82 के स्कोर पर पाकिस्तान को छठा झटका लगा।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से...