Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: Day 2: पहली पारी में पाकिस्तान ने बनाए 556 रन, दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 96/1

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X)

PAK vs ENG, 1st Test: Day 2 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। पहले दिन के अंत तक मेजबान टीम ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए थे।

आज खेल के दूसरे दिन पहली पारी में पाकिस्तान ने 556 रन बनाए। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली (64*) और जो रूट (32*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। आइए आपको दूसरे दिन के खेल का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-

PAK vs ENG: नसीम शाह ने बनाए 33 रन

पहले दिन के खेल के बाद  सऊद शकील (35*) और नसीम शाह (0*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। नसीम शाह (33) ब्रायडन कार्स के खिलाफ विकेट गंवा बैठे और 388 के स्कोर पर पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा था।

Proper shot by Naseem!

He falls after a fine contribution 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/JHjFiJe4pk

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024

डक पर आउट हुए मोहम्मद रिजवान

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद रिजवान ने टीम को निराश करने का काम किया। वह 12 गेंदें खेलकर जैक लीच के खिलाफ डक पर आउट हुए। सऊद शकील ने शानदार खेल दिखाते हुए 177 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 82 रनों की पारी खेली।

Saud nails the sweep shot for his fifth 5️⃣0️⃣+ score in Tests against England 💪#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/49U24jw5KM

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024

सलमान अली आगा ने 119 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, शाहीन अफरीदी ने 49 गेंदों में 26 रन बनाकर अहम योगदान दिया। पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक (102), शान मसूद (151), सलमान अली आगा (104*) की शतकीय और सऊद शकील (82) की अर्धशतकीय पारी के बल पर पहली पारी में 556 रन बनाए।

An eventful six! 😲

Chris Woakes tries hard but Salman Ali Agha is deemed safe 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/5hqtmSdi6B

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024

Peppering boundaries all over the park 🙌

Salman Ali Agha stamping his authority 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/P6Vkloe4FO

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024

The Agha-Afridi power-hitting show 💪#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/6N64phFaVk

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024

PAK vs ENG: पहली पारी में जैक लीच ने लिए 3 विकेट

इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जैक लीच ने 40 ओवरों में 160 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उन्होंने शान मसूद, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का विकेट चटकाया। इनके अलावा गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

ओली पोप ने पारी के दूसरे ही ओवर में गंवाया विकेट

पाकिस्तान को पहली सफलता नसीम शाह ने दिलाई, जिन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप पर शिकंजा कसा। ओली पोप (o) ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन मिड-विकेट पर आमिर जमाल ने डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।

UNBELIEVABLE CATCH 😲

Aamir Jamal pucks it out of thin air to send back the England captain 👌#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/MY3vsto4St

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024

जैक क्रॉली ने 55 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

मात्र 4 रन स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद जैक क्रॉली और जो रूट की जोड़ी ने टीम को वापसी दिलाई है। जैक क्रॉली ने शानदार खेल दिखाते हुए 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नसीम शाह के खिलाफ चौका लगाकर 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 16वां अर्धशतक शतक है। दूसरे दिन के अंत तक जो रूट और क्रॉली के बीच 92 रनों की साझेदारी भी हो चुकी है।

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या ने ‘माहौल खराब कर दिया’ – MI को रोहित शर्मा को कप्तानी लौटाने की मिली नसीहत

IPL 2026: Suryakumar Yadav and Hardik Pandya (image via X) मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला एक महंगी गलती साबित हुआ है।...

GT vs CSK: CSK ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI

IPL 2026, GT vs CSK: CSK opted to bowl first (image via JioHotstar) गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, चेन्नई के कप्तान...

जारी आईपीएल के बीच KKR स्टार की चमकी किस्मत, भारतीय टीम में मिला मौका

Anukul Roy (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A टीम में बड़ा बदलाव किया है। झारखंड के...

1983 वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हो रहे ‘विस्की-शैंपेन-सिगरेट’ वाले वायरल बिल को कीर्ति आजाद ने बताया फर्जी

Kirti Azad (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में पहली बार, वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम...