Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: शोएब बशीर की गेंद पर छक्का जड़ अब्दुल्ला शफीक ने पूरा किया अर्धशतक, देखें वीडियो

PAK vs ENG 1st Test शोएब बशीर की गेंद पर छक्का जड़ अब्दुल्ला शफीक ने पूरा किया अर्धशतक देखें वीडियो

Abdullah Shafique (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs ENG, 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान को पहला झटका चौथे ओवर ही ओवर में लगा, जब गस एटकिंसन ने सईम अयूब (4) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक की जोड़ी ने चार्ज संभाला है।

पाकिस्तान के ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने शोएब बशीर की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर मात्र 77 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शोएब बशीर के ओवर में अब्दुल्ला शफीक ने लगाया दो चौका और एक छक्का

पाकिस्तान की पहली पारी का 24वां ओवर शोएब बशीर ने डाला था। पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक ने डाउन द विकेट जाकर चौका लगाया था। फिर अगली तीन गेंदों पर मात्र 2 रन आए। अब्दुल्ला ने ओवर की पांचवीं गेंद का सामना करते हुए एक और चौका जड़ा, इसके बाद वह अपने अर्धशतक से मात्र तीन रन दूर थे। ओवर की आखिरी गेंद पर अब्दुल्ला शफीक ने लॉन्ग-ऑन की ओर करारा छक्का जड़ अर्धशतक पूरा किया।

यहां देखें वीडियो-

Full of confidence and excelling in style! ✨@imabd28 marches his way to a half-century 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/JQUywoPA4B

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 7, 2024

अब्दुल्ला पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा खराब फॉर्म में चल रहे थे। टेस्ट क्रिकेट की पिछली 7 पारियों में उनके स्कोर- 3,0,37,2,0,0 और 4 है। इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद बल्लेबाज की मंशा अब और बड़े स्कोर तक पहुंचने की है।

शान मसूद-अब्दुल्ला के बीच हुई शतकीय साझेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के चौथे ही ओवर में पहला विकेट गंवाने के बाद अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद की जोड़ी ने पाकिस्तान को खेल में मजबूत पक्ष में रखा है। खबर लिखे जाने तक दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शान मसूद (92*) और अब्दुल्ला (61*) नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

21 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, लंबे समय बाद पैट कमिंस की हुई वापसी 

Australia (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आज 21 जुलाई, मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की...

दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत

Ashutosh Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड के घरेलू वन डे कप 2026 के लिए हैम्पशायर ने अपनी टीम में शामिल किया है। यह...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच

Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी चार दिवसीय अभ्यास मैच के साथ...